फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Five died due to fever and stomach ache

Chitrakoot News: बुखार व पेट दर्द से पांच की मौत

Sun, 16 Jun 2024 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Five died due to fever and stomach ache
चित्रकूट/मानिकपुर। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोग बीमार पड़ रहे हैं। शनिवार को बुखार पेटदर्द और उल्टी-दस्त से पांच लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के गांधीनगर निवासी अवधेश ने बताया कि बड़े भाई कमलेश (58) को तीन-चार दिनों से बुखार आ रहा था। उन्हें सीएचसी मानिकपुर में भर्ती कराया था। डाॅक्टरों के रेफर करने पर खोह अस्पताल में भर्ती कराया था। सुधार न होने पर डाॅक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार की दोपहर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
कर्वी कोतवाली के कर्वी निवासी रामभगत (70) को परिजन शुक्रवार की रात को तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। रैपुरा थाना क्षेत्र के बघवारा निवासी राजाराम (80) को बुखार के चलते बेटे सतीश कुमार जिला अस्पताल ला रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी निवासी शिवशंकर साहू (31) को बुखार आने पर भाई रविशंकर जिला अस्पताल ला रहे थे। रास्ते में मौत हो गई। बांदा के बदौसा थाना के केवटरहा मोहल्ला निवासी जग्गू देवी (65) को तीन दिन से बुखार आ रहा था। परिजन झोलाछाप से इलाज करा रहे थे। हालत गंभीर होने पर पुत्री बिट्टन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजन शवों को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed