फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Five crore drains will be built in Shivrampu and Bhartikuup.

Chitrakoot News: पांच करोड़ से शिवरामपु व भरतकूप में बनेगा नाला

Tue, 09 Jun 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 09 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Five crore drains will be built in Shivrampu and Bhartikuup.
शिवरामपुर (चित्रकूट)। शिवरामपुर और भरतकूप में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर जलभराव की समस्या है। इसे दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इससे क्षेत्र में जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त होगी, साथ ही मार्ग दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन




शिवरामपुर गांव से झांसी-मिर्जापुर हाईवे गुजरता है। यहां कई सालों से नाला न होने के कारण जलभराव बना रहता है। इससे सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। सोमवार को लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी से गड्ढे बराबर कराए थे। हालांकि, बाइक सवार सबसे अधिक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन




भरतकूप कस्बे का भी यही हाल है, जहां रोजमर्रा का पानी सड़क पर भरा रहता है। क्षेत्रवासी लगातार इसकी शिकायत कर रहे थे। लोक निर्माण विभाग ने दोनों जगहों पर नाला निर्माण की कार्ययोजना बनाई है। इसमें शिवरामपुर में 3200 मीटर और भरतकूप में 3600 मीटर नाला निर्माण का प्रस्ताव शामिल हैं। हालांकि इस पर अभी शासन से इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बोले जिम्मेदार--------



ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए यह प्रस्ताव तैयार किया गया है। बजट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।



अखंड सिंह, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed