फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   First negligence, now voters are arriving with the 2003 list

Chitrakoot News: पहले लापरवाही, अब 2003 की सूची लेकर पहुंच रहे मतदाता

Sat, 21 Feb 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 21 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
First negligence, now voters are arriving with the 2003 list
20 सीकेटीपी-22- मतदाता सूची को लेकर सुनवाई करते बीएलओ। संवाद
चित्रकूट। एसआईआर अभियान में जिन मतदाताओं को नोटिस थमाई गईं अब वो परेशान हैं और वो अभिभावकों के नाम व पता समेत वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट के साथ बूथ से लेकर तहसील तक चक्कर लगा रहे हैं। ये नोटिस उन मतदाताओं को दी गई हैं, जिन्होंने अभियान में बीएलओ को जरूरी दस्तावेज मुहैया नहीं कराए थे।
विज्ञापन

जिले में कुल 1,71,429 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे। इनमें करीब 14 हजार मतदाता नो मैपिंग श्रेणी में शामिल थे। सभी को नोटिस तामील कराए जा चुके हैं। अब तक 1,01,060 मामलों की सुनवाई पूरी हो चुकी है, जबकि 45 हजार नोटिसों का निस्तारण किया जा चुका है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने नो मैच श्रेणी के मतदाताओं के लिए 13 प्रकार के दस्तावेजी विकल्प उपलब्ध कराए हैं। इसके बाद अधिकांश मतदाता एसआईआर की पिछली मतदाता सूची और निर्वाचन फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) दिखाकर ही अपना दावा पेश कर रहे हैं। चुनावी अधिकारियों का कहना है कि गणना प्रपत्र भरते समय कई मतदाताओं ने पूर्व सूची का विवरण नहीं दिया था। अब सुनवाई के दौरान वही मतदाता 2003 की सूची खोजकर प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसे वैध दस्तावेज मानते हुए निस्तारण किया जा रहा है। जिले की सभी तहसीलों और बूथों पर प्रतिदिन मतदाता पहुंचकर आवश्यक अभिलेख जमा कर रहे हैं। बीएलओ और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के समक्ष दावे-आपत्तियों की सुनवाई हो रही है। एक मतदाता ने बताया कि गणना प्रपत्र के समय वर्ष 2003 की सूची उपलब्ध नहीं थी। बाद में गांव से सूची मंगवाकर संलग्न की, तब जाकर फार्म पूरा हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

वोटर बनने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन :
मतदाता अपना नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाकर फार्म-6 भर सकते हैं। ऑफलाइन प्रक्रिया में फार्म-8 (घोषणा पत्र) आवश्यक अभिलेखों के साथ बीएलओ या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास जमा किया जा सकता है।
-------
बोले जिम्मेदार---
एसडीएम पूजा साहू ने बताया कि चित्रकूट में 8000 लोगों को नो मैपिंग में था इसमें से 6800 लोगों ने दस्तावेज जमा कराए हैं। बाकी की सुनवाई हुई है।
---------
जिले में दोनों विधानसभाओं में भेजी गई नो मैपिंग व विसंगति सूची-
चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र :
नो मैपिंग -8488- विसंगति-96108
--------
मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र :
नो मैपिंग- 6439 विसंगति- 60394
---------
कुल नो मैपिंग- 14927
कुल विसंगति सूची- 156502
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed