{"_id":"609d6e598ebc3e137f11af80","slug":"fire-chitrakutt-news-knp62826623","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, तीन घरों की गृहस्थी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, तीन घरों की गृहस्थी राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरतकूप(चित्रकूट)। चूल्हे की चिंगारी से तीन भाइयों के घर में आग लग गई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की मदद से पांच घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग से तीनों घर की लाखों की गृहस्थी राख हो गई है।
थाना क्षेत्र के भारतपुर खपटिहा कुम्हारनपुरवा में बृहस्पतिवार दोपहर को ललित प्रजापति के परिजन खेत मेें थे। घर में एक बालिका खाना बना रही थी। खाना बनाते समय वह किसी काम से बाहर आई कुछ ही देर में अंदर जाकर देखा तो पूरे कमरे में आग लग गई थी। वह चीखती हुई बाहर की ओर दौड़ी। आग ने आसपास भैरम प्रजापति और पप्पू प्रसाद के घर को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की सूचना पर दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। ग्रामीणों के साथ मिलकर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
इस बीच तीनों घर के परिजन बाहर आने से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है लेकिन तीनों भाइयों के घर में रखा अनाज जेवर, नगदी व अन्य गृहस्थी राख हो गई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल प्रधान मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। परिजनों के अनुसार आग से लगभग ढाई लाख रुपये की सामग्री नष्ट हो गई है। अब पीड़ित परिजनों के सामने लॉकडाउन में रोटी रोजी की समस्या भी आ गई है।