{"_id":"6a35879f758734f29b02539c","slug":"fir-registered-against-bhagvatacharya-following-a-complaint-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-132619-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: भगवताचार्य पर टिप्पणी में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: भगवताचार्य पर टिप्पणी में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के बनाड़ी निवासी महेंद्र कुमार पांडेय उर्फ नीलू महाराज ने बताया कि 17 जून को मृदुल पांडेय नाम की फेसबुक आईडी से उनके बारे में टिप्पणी की गई। उन्हें भूमाफिया बताया गया। इससे उनके सम्मान को ठेस पहुंची है। बताया कि यह सब उनकी छवि खराब करने के लिए किया गया है। बताया कि मृदुल को फोन कर पोस्ट हटाने के लिए कहा तो उसे धमकी दी। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)
किशोर गायब, युवती को ले गया प्रेमी
चित्रकूट। सदर कोतवाली से युवती व रैपुरा थाना क्षेत्र से एक किशोर गायब हो गया। गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी रात में कहीं चली गई है। सुबह देखा कि घर में रखे 50 हजार रुपये व पांच लाख के जेवर गायब थे। उसने गांव के ही हनी पर बेटी को ले जाने का आरोप लगाया है। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।रैपुरा के रामपुर निवासी दिलीप सिंह ने बताया कि 17 जून की रात उसका भाई अजीत उर्फ छोटू नित्य क्रिया के लिए निकला था। उसके बाद लौट कर नहीं आया है। (संवाद)