फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   FIR lodged for molestation and attempted kidnapping of a teenager

Chitrakoot News: किशोरी से छेड़छाड़ व अपहरण के प्रयास में प्राथमिकी दर्ज

Fri, 23 Jan 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 23 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged for molestation and attempted kidnapping of a teenager
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र में मां को खाना देकर घर लौट रही एक किशोरी से युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर अपहरण करने का प्रयास भी किया। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता की मां ने बताया कि 16 वर्षीय बेटी दोपहर करीब 11 बजे उसे खाना देने आई थी। जब वह वहां से लौट रही थी, तो धुस मैदान के पास सोनू निषाद ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि सोनू ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और विरोध करने पर उसे गाली-गलौज करते हुए पीटने लगा।
विज्ञापन

जब आस-पास के लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी सोनू निषाद जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। किशोरी ने जब पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो सोनू के भतीजे शुभम ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि विरोध करते समय सोनू ने उसका अपहरण करने की भी कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में पीड़िता किशोरी की तहरीर पर आरोपी सोनू निषाद के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाल श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed