{"_id":"538ba0edd1c4e0dfeb8c15367f7b5157","slug":"fir-filed-in-blo-beating-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएलओ को पीटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएलओ को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
Updated Sat, 11 Jul 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनी में मतदाता सूची में मनचाहा परिवर्तन करने से इंकार करने पर कुछ लोगों ने बीएलओ को लाठी-डंडों और लात घूंसाें से पीट दिया। पीड़ित ने घटना की जानकारी एसडीएम को दी। राजापुर थाने में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
गढ़चपा मानिकपुर निवासी देवीदयाल पुत्र गोकुल प्रसाद मिश्र प्राथमिक विद्यालय नैनी में सहायक अध्यापक है। उसे इलाके में बीएलओ की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह शनिवार दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे निर्वाचक नामावलियों के सत्यापन को मजरा गुरगौला जा रहा था। इस बीच रास्ते में चार लोगों ने उसे रोका और नामावली सूची में कुछ नाम जोड़ने-घटाने को कहा।
विज्ञापन
जब उसने इंकार किया तो दबंगों ने उसे लाठी-डंडों और लात घूसों से जमकर पीटा। देवीदयाल के गिरते ही दबंग भाग गए। उसने किसी तरह इसकी जानकारी एसडीएम सीपी उपाध्याय को दी। उनके निर्देश पर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसआई शेषमणि त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
फर्जी नाम दर्ज!
पूर्व प्रधान नैनी रामनारायण त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर से 2010 में जो नामावली सूची बनी है, उसमें आसपास के जिलों और गांवों के फर्जी नाम दर्ज हैं। बीएलओ घर-घर जाकर इसका सत्यापन कर रहे हैं। उनको आशंका है कि इसी को लेकर कुछ लोगों को आपत्ति होगी और इसलिए मारपीट हुई। पुलिस अगर गहराई से जांच करे तो दोषियों का पता चल जाएगा।
डीएम से रासुका लगाने की मांग
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने डीएम से बीएलओ से मारपीट करने वालों पर रासुका लगाने की मांग की है। अध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडे, लवकुश द्विवेदी, दिलीप सिंह, अनिल द्विवेदी, लवलेश सिंह आदि शिक्षक नेताओं ने कहा कि नैनी के सहायक अध्यापक देवीदयाल के साथ मारपीट की घटना से शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने शिक्षकों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।