फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   field were water logged, wheat bundle got wet

खेत जलमग्न, गेहूं के लाक गीले

Tue, 14 Apr 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Tue, 14 Apr 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
field were water logged, wheat bundle got wet

मप्र सीमा के पास स्थित लोहिया समग्र गांव कटैया डांडी के बाशिंदे सोमवार का दिन शायद ही कभी भूल पाएं। ओलावृष्टि और बारिश से खेत में पड़ी उनकी लाखों की फसल पास के बंधान में बहती रही और वे असहाय देखते रहे। खेत जलमग्न हो गए और गेहूं के लाक गीले हो गए।

विज्ञापन


लोहिया समग्र गांव कटैया डांडी के बालमुकुंद, राजकुमार, सरदार, उमेश, भइयालाल, पल्टू, प्रद्युम्न सिंह, देवकुमार, दुर्वासा, ननकू, प्रेमनारायण, धर्मपाल आदि किसान मंगलवार को खेत में मायूस खड़े दिखे। इन लोगों ने बताया कि सोमवार शाम हुई मूसलाधार बारिश से उनकी खेतों में पड़ी हजारों बीघे गेहूं की लाक बह गई। 
विज्ञापन


बदहवास किसान खेत के पास बंधान से गीली और बर्बाद फसल निकालने की जुगत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब तो वो लोग दाने-दाने को मोहताज हों जाएंगे। प्रेमनारायण ने बताया कि उसकी तीन बीघे का गेहूं बह गया। डेढ़ बीघे की अलसी बह गई। अन्य किसानों का भी यही हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानवरों के भूसे की चिंता भी उन्हें सता रही है। प्रेमचंद्र, बृजेश कुमार, राजबहोर, शिवकली, मालती आदि ने बताया कि प्रकृति के प्रकोप ने उनका सब छीन लिया।  उधर राजापुर के बेराउर, रामपुर, महुवागांव और उत्तमपुर में सोमवार को हुई ओलावृष्टि से खेत-खलिहान में पड़ी फसल बर्बाद हो गई। बेराउर के लाल बहादुर सिंह, रणविजय सिंह, सत्येंद्र पांडे, हरिश्चंद्र, शिवचरण, रामलाल निषाद ने बताया कि पिछले दिनों ओलावृष्टि और अतिवृष्टि के बाद जो थोड़ा बहुत गेहूं बचा था, उस पर भी भगवान ने पानी फेर दिया। गेहूं के लाक बर्बाद हो गए। अब तो इसके भी सड़ने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed