{"_id":"68e42263085dae03c10adbc2","slug":"festival-rush-reservation-full-in-trains-of-four-routes-including-delhi-passengers-worried-chitrakoot-news-c-215-1-brp1009-121660-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों की भीड़: दिल्ली समेत चार रूट की ट्रेनों में आरक्षण फुल, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों की भीड़: दिल्ली समेत चार रूट की ट्रेनों में आरक्षण फुल, यात्री परेशान
Tue, 07 Oct 2025 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
फोटो 28 सीकेटीपी-3- परिचय - रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर में लगी टिकट लेने वालों की लाइन। स
चित्रकूट। तीज पर्व और धार्मिक आयोजनों को लेकर इन दिनों धर्मनगरी में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए जनरल कोच में जगह मिलना मुश्किल हो गया है। अब धनतेरस और दिवाली (22 अक्तूबर) तक प्रमुख ट्रेनों में रिजर्वेशन भर चुका है। खासकर दिल्ली, अहमदाबाद, उज्जैन और लखनऊ के लिए ट्रेनें पूरी तरह फुल हैं।
चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन का रिजर्वेशन काउंटर सुबह 8 बजे खुलता है, लेकिन लाइनें 7 बजे से ही लग जाती हैं। लंच दोपहर 12ः30 बजे से आधे घंटे के लिए होता है, फिर भी भीड़ कम नहीं होती। त्योहारों के कारण लगातार श्रद्धालु अप-डाउन कर रहे हैं।
बुकिंग क्लर्क अतुल कुमार ने बताया कि 7 अक्तूबर से 22 अक्तूबर तक सभी प्रमुख ट्रेनों के स्लीपर, एसी थर्ड और एसी सेकंड क्लास में कोई सीट खाली नहीं है। केवल एसी फर्स्ट में कुछ सीटें उपलब्ध हैं, लेकिन महंगे किराये के कारण वहां भी बहुत कम बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन
मुख्य वाणिज्य अधीक्षक गिरीश कुमार पांडेय ने बताया कि इस रूट पर बरौनी, आंबेडकर, तुलसी और संपर्क क्रांति जैसी प्रमुख ट्रेनें चलती हैं, जिनसे श्रद्धालु सुदूर व धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हैं। इन्हीं ट्रेनों में सबसे अधिक भीड़ है।
19484 बरौनी एक्सप्रेस में स्लीपर, एसी सेकंड और एसी थर्ड क्लास में 7 से 22 अक्तूबर तक कोई सीट नहीं है। केवल 20 अक्तूबर को दो-चार सीटें खाली हैं। 12447 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 14116 आंबेडकर एक्सप्रेस, 12190 महाकौशल एक्सप्रेस और 22130 तुलसी एक्सप्रेस की स्थिति भी लगभग यही है। पर्व के दिन, जैसे 20 अक्तूबर को दिवाली पर, कुछ सीमित सीटें ही उपलब्ध हैं।