{"_id":"67b776b98fa208f8c405b84f","slug":"father-dies-in-a-vehicle-accident-on-his-daughters-wedding-day-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-113286-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बेटी की शादी के दिन वाहन की टक्कर से पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बेटी की शादी के दिन वाहन की टक्कर से पिता की मौत
विज्ञापन
राघवेंद्र उपाध्याय।
- फोटो : संवाद
चित्रकूट। बेटी की शादी में जाने से पहले मंदिर में दर्शन करने जा रहे किसान को गुुरुवार की सुबह वाहन ने कुचल दिया। मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रख दिया है। बेटी की विदाई के बाद शुक्र्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। बेटी की शादी की रस्म ननिहाल मध्य प्रदेश के शहडोल कराई गईं।
सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़वारा निवासी राघवेंद्र उपाध्याय ने बताया कि चाचा हरिनाथ उपाध्याय गुरुवार की सुबह छह बजे कर्वी-राजापुर हाईवे किनारे टहलने निकले थे। हनुमानजी के मंदिर में दर्शन करने पैदल जा रहे थे। श्रमदान के पास पीछे से आये वाहन ने टक्कर मार दी।
काफी देर तक किसी को जानकारी ही नहीं हुई। लगभग आधे घंटे तक सड़क पर पड़े रहे। इससे उनकी मौत हो गई। मंदिर के पुजारी की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
विज्ञापन
हरिनाथ के भतीजे ने बताया कि गुरुवार को हरीनाथ की बेटी रुचि की शादी है। वैवाहिक कार्यक्रम ननिहाल मध्य प्रदेश के शहडोल के भन्नी में संपन्न हुआ। घर के अन्य लोग पहले ही चले गए थे। आज चाचा को भी जाना था। वह सुबह मंदिर में पूजा करने गए थे। बेटी के अलावा दो पुत्र सचिन और पद्युम्न नारायण व चाची सुमन देवी हैं।