फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmers upset due to shortage of fertilizers

खाद की किल्लत से किसान परेशान

Thu, 20 Jan 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to shortage of fertilizers
खाद के लिए शहर के गोदाम के सामने लगी किसानों की भीड़। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिले में खाद की किल्लत व खाद का मानक सही न होने से किसान खाद वितरण केंद्रों से लौट रहे हैं। किसानों का कहना कि समय से खाद न मिल पाने के कारण उनकी रबी की फसल खराब हो रही है।
विज्ञापन

जिले में खुले अधिकतर खाद वितरण केंद्रों में खाद नहीं मिल रही है। कुछ केंद्रों में खाद का वितरण किया जा रहा है तो वहां किसानों के मन मुताबिक खाद नहीं मिल रही है। किसानों का आरोप है कि खाद के दाने मोटे है, बोरियां भी फटी हुई हैं। जिससे यह खाद खेतों में डालने लायक नहीं है।
विज्ञापन

काड़ी खेरा गांव के किसान रामलाल, सपहा गांव के किसान महेश प्रसाद, कसहाई गांव के किसान राजेश कुमार ने बताया कि चार से पांच दिन हो गए खाद लेने के लिए केंद्रों में चक्कर लगा रहे है। इसके बाद भी खाद नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछने पर कहा जाता है कि एक दो दिनों में खाद मिल जाएगी। बताया कि शहर के पीसीएफ केंद्र में खाद मिल रही है। जहां मानक के आधार पर खाद नहीं है और दाने मोटे है। केंद्र प्रभारी बाबू लाल ने बताया कि केंद्र में खाद आने पर किसान बोरिया छांट कर ले गए हैं।

कुछ बोरिया बची हैं, जिन्हें किसान ले जाता है। कंपनी से ही कुछ बारियों में दाने बड़े होते है। इससे कोई नुकसान नहीं है। किसान उनको भी ले जाता है।
सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक सहकारिता विभाग नरेंद्र सिंह ने कहा कि खाद की कोई कमी नहीं है। अभी यूरिया खाद 246.780 एमटी का स्टॉक रखा है। इसके अलावा सहकारी समिति की सोसाइटी की तरफ से 9 हजार 133 एमटी यूरिया व डीएपी 9 हजार 337 बांटी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed