{"_id":"69288d88599eb1f5310d8cab","slug":"farmers-should-buy-seeds-by-30th-otherwise-they-will-not-get-subsidy-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-123727-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: 30 तक किसान खरीद लें बीज, वरना नहीं मिलेगा अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: 30 तक किसान खरीद लें बीज, वरना नहीं मिलेगा अनुदान
Thu, 27 Nov 2025 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। गेहूं समेत अन्य फसलों के बीज किसान 30 नवंबर तक खरीद लें, नहीं तो बाद में उन्हें अनुदान का लाभ नहीं मिलेगा। खास बात तो यह है कि समय से बोआई करने पर किसानों को अधिक उत्पादन मिलेगा और बीज के दाम भी कम देने पड़ेंगे। इसके लिए शासन ने सभी जिला कृषि अधिकारी को पत्र जारी किया है। विभाग किसानों को अधिक से अधिक फायदा लेने के लिए कह रहा है।
जिले में कुल 10 हजार राजकीय बीज भंडार से किसानों से बीज मिलता है। 1.98 लाख किसान हैं। इस बार 47.54 क्विंटल व मंडी स्थित बीज भंडार में 250 क्विंटल में गेहूं का बीज आया था। किसानों को गेहूं, चना, मसूर, सरसों और जौ सहित रबी की फसलों के प्रमाणित बीजों पर 50 फीसद तक अनुदान मिलता है। इस बार समय से किसानों को बोआई करने के लिए शासन ने बीजों पर अनुदान 30 नवंबर तक ही देने का फैसला लिया है।
देरी होने पर फसलों की पैदावार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए किसानों से अपील की गई है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें, बल्कि जल्द से जल्द राजकीय बीज भंडारों पर पहुंचकर बीज खरीदें। सभी केंद्रों पर बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। समय पर बोआई और प्रमाणित बीजों का उपयोग खेती में लाभदायक साबित होता है। इससे फसल मजबूत विकसित होती है, रोगों का प्रकोप कम होता है और उपज में बढ़ोतरी होती है।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला ने बताया कि रबी फसल की तैयारी में जुटे किसानों के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है। 30 नवंबर के बाद अनुदान लाभ बंद हो जाएगा। इसलिए किसान समय रहते बीज खरीदकर सब्सिडी लाभ अवश्य लें।