फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmers did not agree, adamant on the movement

पुलिस ने समझाया पर आंदोलन के लिए किसान अडिग

Mon, 11 Oct 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers did not agree, adamant on the movement
शहर कोतवाली में किसानों से बातचीत करते अपर एसपी शैलेंद्र कुमार राय । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के बाद से भड़के किसान आंदोलन करने पर अडिग हैं। पुलिस ने किसान यूनियन को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने, एएसपी ने हिंसात्मक आंदोलन होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। तो भाकियू ने आंदोलन की रूपरेखा घोषित कर दी है। जिसमें दशहरा के दिन कृषि कानूनों की प्रतियां जलाने की कोशिश होगी।
विज्ञापन

सोमवार को भारतीय किसान यूनियन चित्रकूट व जिला पुलिस-प्रशासन की बैठक में अपर एसपी शैलेंद्र कुमार राय ने कहा कि किसी तरह के हिंसात्मक आंदोलन की अनुमति नहीं है। त्योहार नजदीक हैं। शांति बनाएं रखें। कार्यक्रम की अनुमति प्रशासन से अवश्य लें। स्थानीय स्तर पर किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष रामसिंह ने कहा कि 12, 15 व 18 अक्तूबर को किसान आंदोलन की घोषणा से सरकार बौखला गई है। आंदोलन कमजोर करने दबाव बनाया जा रहा है। देवेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार पुलिस के माध्यम से आंदोलन को दबाना चाहती हैं। बैठक में शहर कोतवाल राजीव कुमार के अलावा भाकियू उपाध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय, मंडल सचिव रामकरन सिंह, विजय सिंह, छोटे पीढिया, राजकिशोर सिंह, नीलकंठ द्विवेदी, विनय त्रिपाठी, नरेश तिवारी, जयकरन सिंह, रामशरण राजपूत, कमलेश सिंह, रामेश्वर सिंह, उदय नारायण सिंह, शत्रुघ्न सिंह व महिला किसान संगीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है कार्यक्रम
मृत किसानों की आत्मा की शांति को लेकर आज कैंडल मार्च निकाल श्रद्धांजलि सभा की जाएगी। दशहरा पर्व पर किसान नए कृषि कानून की प्रतियां जलाकर विरोध करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed