{"_id":"6238bde13493a16022445c6e","slug":"farmers-celebrated-betrayal-day-took-out-procession-chitrakoot-news-knp6867393115","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने मनाया विश्वासघात दिवस, निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने मनाया विश्वासघात दिवस, निकाला जुलूस
विज्ञापन
फोटो-11-विश्वासघात दिवस पर जुलूस निकालकर ज्ञापन देने जाते उप्र किसान सभा के कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। किसानों की समस्याएं दूर न होने की बात कहते हुए उत्तर प्रदेश किसान सभा ने सोमवार को विश्वासघात दिवस मनाया। शहर में जुलूस निकाल कर एसडीएम कार्यालय में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
किसान सभा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य रूद्र प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा से सरकार ने वादा किया था कि किसानों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। वादा अधूरा रहा।
इसी के विरोध में विश्वासघात दिवस मनाया गया। एमएसपी बढ़ाने के लिए कमेठी का गठन करने, आंदोलन के दौरान लगे मुकदमे वापस होने, अन्ना पशुओं की समस्या का निराकरण कोई वादा पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन
इस मौके पर रामप्रताप विश्वकर्मा, लल्लू राम त्रिपाठी, मोहन यादव, ओम प्रकाश, शिवशंकर मिश्र, शिवप्रसाद, चुनकू राम, संतोष कुमार, शिवसागर, अजय सिंह, अनामिका आदि मौजूद रहे।