फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   farmer awareness seminar and training

कृषक जागरूकता संगोष्ठी और प्रशिक्षण

Tue, 14 Apr 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Tue, 14 Apr 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
farmer awareness seminar and training

दीनदयाल शोध संस्थान कृषि विज्ञान केंद्र गनीवा द्वारा पौध किस्म संरक्षण एवं कृषक अधिकार प्राधिकरण के तत्वावधान में मंगलवार को कृषक जागरूकता संगोष्ठी और प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को परंपरागत किस्मों के संरक्षण के प्रति सचेत रहने को कहा गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता डीआरआई के प्रधान सचिव डा. भरत पाठक ने की। प्राधिकरण के रजिस्ट्रार डा. रवि प्रकाश ने कहा कि यह प्राधिकरण किसानों को प्रजातियों को पंजीकृत करने और उनके अधिकारों को मान्यता देने का काम कर रहा है। अगर कोई कंपनी बीज देती है, पर उससे उत्पादन नहीं मिलता तो इसकी शिकायत भी प्राधिकरण में की जा सकती है।
विज्ञापन


बायोवर्सिटी इंटरनेशनल के एशिया पैसिफिक देशों के क्षेत्रीय निदेशक डा. पीएन माथुर ने कहा कि भारत में कम्युनिटी जीन बैंक की स्थापना के माध्यम से बीजों को संरक्षित किया जा रहा है। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के कुलपति डा. एसएल गोस्वामी ने बताया कि विवि गनीवां केंद्र के साथ काम करने को तत्पर है। भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डा. उमेश शर्मा ने कहा कि दुग्ध उत्पादन का उचित मूल्य किसानों को नहीं मिलने की वजह से ही वह इसमें रुचि नहीं लेता। गुजरात में अगर पशु बीमार हो तो एक फोन काल पर डाक्टर उपस्थित हो जाता है, यूपी में भी ऐसी व्यवस्था की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. विष्णुदत्त शर्मा ने किसानों को सीमित क्षेत्रफल में अधिकतम उत्पादन दिलाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र की सराहना की। पौध किस्म संरक्षण एवं कृषक अधिकार प्राधिकरण के अध्यक्ष डा. आरआर हाचिनल ने बताया कि देशी जीन का रजिस्ट्रेशन कराकर किसान नाम भी कमा सकते हैं। मौके पर संगठन सचिव अभय महाजन, कार्यक्रम समन्वयक डा. नरेंद्र सिंह समेत अन्य किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed