{"_id":"67d9bc67b96d4f197a0fd174","slug":"family-members-blocked-the-road-after-the-death-of-a-youth-injured-in-a-fight-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-113919-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मारपीट में घायल युवक की मौत पर परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मारपीट में घायल युवक की मौत पर परिजनों ने लगाया जाम
विज्ञापन
घटना के बाद गमगीन परिजन ।
- फोटो : पुलिस गिरफ्त मेंआरोपी।
मानिकपुर (चित्रकूट)। होली के दिन हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान सोमवार देर रात को अस्पताल में मौत हो गई। युवक के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। लगभग दो घंटे बाद पुलिस के समझाने पर जाम खुला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
थाना मारकुंडी के जारोमाफी निवासी मीरा प्रजापति ने बताया कि 14 मार्च की दोपहर उसके पति शंकरलाल से डीजे में गाना बजाने को लेकरगांव निवासी रामप्रसाद कोल से विवाद हो गया था। रामप्रसाद ने शंकर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जबलपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान पति शंकर की माैत हो गई।
महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जानलेवा हमला की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। वहीं मंगलवार को शव गांव पहुंचा तो मुआवजे और आरोपियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर मानिकपुर-इटवा मार्ग जाम कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं रही है। मौके पर पहुंचे एसडीएम मोहम्मद जसीम व अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
अपर एसपी ने बताया कि घटना के दिन ही मारपीट का मुकदमा दर्ज कर दिया गया था। अब उसको गैर इरादतन हत्या में बदला जाएगा। आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। परिजनों ने कुछ गलतफहमी के चलते जाम लगाकर प्रदर्शन किया। अब स्थिति सामान्य है।