फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Fakewara will stop promoting e-stamp sales

चित्रकूट : ई-स्टांप की बिक्री को बढ़ावा देने से रूकेगा फर्जीवाड़ा

Fri, 09 Oct 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Fakewara will stop promoting e-stamp sales
चित्रकूट। शासनादेश के मुताबिक अधिकारियों ने स्टांप विक्रेताओं से ई स्टांप की बिक्री बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि इससे फर्जीवाड़ा रोकने में मदद मिलेगी। अब तक इस वर्ष में 11 करोड़ रुपये के ई स्टांप जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी गणेश प्रसाद सिंह, सहायक महानिरीक्षक निबंधन उमेशचंद गुप्ता, जिले के सभी सब रजिस्ट्रार, स्टॉक होल्डिंग के ई-स्टांपिंग नोडल अधिकारी अनुभव खन्ना, सहायक नोडल अधिकारी हिमांशु श्रीवास्तव व तहसीलों के स्टांप विक्रेताओं की कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।
विज्ञापन

सहायक महानिरीक्षक ने कहा कि हर माह नए स्टांप विक्रेताओं के जुड़ने से ई-स्टांप की बिक्री में वृद्धि हो रही है। जनपद में इस वित्तीय वर्ष में अब तक 11 करोड रुपये से अधिक मूल्य के ई-स्टांप जारी हो चुके हैं। कुल प्रयुक्त स्टांप का लगभग 80 प्रतिशत ई-स्टांप के माध्यम से प्रयुक्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस स्टांप विक्रेताओं ने ई-स्टैंप प्राधिकृत संग्रह केंद्र के लिए आवेदन किया है। इसमे से तीन ने सेवाएं देना प्रारंभ कर दिया है। मऊ तहसील में दो व कर्वी में एक प्राधिकृत संग्रह केंद्र कार्यरत है।

इसके अलावा यूको बैंक, इलाहाबाद बैंक (इंडियन बैंक), सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखाएं भी ई स्टांप जारी करने के लिए अधिकृत हैं। कहा पहले बहुत सारे फिजिकल स्टांप पेपर की आवश्यकता होती थी। अब मात्र एक ई-स्टांप के द्वारा कार्य पूर्ण हो जाता है। इससे फर्जी स्टांप पेपर के प्रयोग को रोकने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed