{"_id":"5e1e05ff8ebc3e4b017f7e8c","slug":"fake-facebook-id-of-principal-of-chitrakoot-inter-college-chitrakutt-news-knp5384505100","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई, दोस्तों से कर रहे हजारों रुपयों की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्य की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई, दोस्तों से कर रहे हजारों रुपयों की मांग
विज्ञापन
चित्रकूट के चित्रकूट इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह चौहान की फेसबुक आईडी से कई लोगाें से बीमारी का इलाज कराने के नाम पर रुपये की मांग की जा रही है। कई पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं संबधित प्रधानाचार्य ने बताया कि यह फर्जी आईडी किसी ने बनाई है। इसकी शिकायत की जाएगी।
मानवाधिकार एसोशिएसन के नगर अध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि कॉलेज के प्रधानाचार्य की फोटो लगी फेसबुक आईडी में चैटिंग करते समय उनसे अपना खाता नंबर बताकर 15 हजार रुपये मंागे गए। इसके अलावा कई अन्य लोगाें ने भी बताया कि उनसे भी फेसबुक पर इसी आईडी संचालक ने रुपये मांगे हैं।
इस संबध में संबधित प्रधानाचार्य से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह फर्जी आईडी है। उन्होंने किसी से रुपये नहीं मांगे हैं। नगर अध्यक्ष ने फर्जी आईडी बनाकर संचालन करने वाले पर कडी कार्रवाई की मांग की है।