फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Faith surged in Rajapur fair, women did shopping

Chitrakoot News: राजापुर मेला में उमड़ी आस्था, महिलाओं ने की खरीदारी

Wed, 26 Nov 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 26 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Faith surged in Rajapur fair, women did shopping
चित्रकूट/राजापुर। तुलसीदास की जन्मस्थली में अगहन माह के तीसरे मंगलवार को हनुमान मंदिर के बाहर लगे मेला में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मेले में आए लोगों ने मंदिर में माथा टेक कर अपनी सलामती की दुआएं मांगीं। महिलाओं में मेले में खरीदारी की। सुरक्षा के लिए कई थानों की पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन

हर वर्ष पूरे अगहन माह में हनुमान मंदिर के पास मेला लगता है। विशेष कर मंगलवार व शनिवार को लोगों की अधिक भीड़ रहती है। भोर से ही मंदिर में दर्शन के लिए महिलाओं व पुरुषों की लाइन लगने लगी थी। जो देर शाम तक जारी रहीं। पूरा मंदिर परिसर जय हनुमान के नारों से गूंजता रहा। वहीं मेले में खरीदारी की भी खूब रौनक रही। महिलाएं शृंगार सामग्री, खिलौनों, घरेलू वस्तुओं और मिठाइयों की खरीद में व्यस्त रहीं तो बच्चे झूलों और खेल-खिलौनों का मजा उठाते नजर आए। वहीं युवतियां व युवक चाट-पकौड़ी, जलेबी और गोल गप्पों की दुकानों में डटे रहें। मेले में गुड़ की जलेबी की खुशबू अलग ही रही। मेले की चहल-पहल में स्वाद और उत्साह का रंग और गहरा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed