फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Faith: Devotees take a dip in Mandakini and circumambulate

आस्था: श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाकर की परिक्रमा

Sun, 15 Oct 2023 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Faith: Devotees take a dip in Mandakini and circumambulate
खोही(चित्रकूट)। पितृ विसर्जनी शनिचरी अमावस्या पर्व में धर्मनगरी के मंदाकिनी किनारे स्थित घाटों पर श्रद्धालुओं का सुबह से ही जमावड़ा रहा। तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाकर अपने पूर्वजों को जल तर्पण व पिंडदान किया। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर पंचकोसीय परिक्रमा लगाई। परिक्रमा मार्ग जय राम जय जय राम के मंत्रोच्चारण से गूंजता रहा।
विज्ञापन

शनिवार को तड़के ही श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में स्नान किया। इसके बाद पूर्वजों को जल तर्पण कर पिंडदान किया। गरीबों को कपड़े व खाने पीने की वस्तुएं भी दान की। इस बार अमावस्या पर्व में कई प्रदेशों से श्रद्धालु आए। महाराष्ट्र के पूना के धीरेंद्र देशमुख, मोहन सदाशिव ने बताया कि पितृ विसर्जनी अमावस्या पर्व में वह कई साल से चित्रकूट तीर्थ स्थान में आते हैं।
विज्ञापन

अपने पूर्वजों को यहां जल तर्पण करते हैं। धर्मनगरी क्षेत्र के जानकीकुंड, सती अनुसुइया आश्रम व हनुमान धारा के भी दर्शन किए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर डीएम व एसपी ने भी मेला क्षेत्र का भ्रमण किया।रैन बसेरा से लेकर कई वाहन स्टैंडों के पास गंदगी के बीच श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए मजबूर होना पड़ा। कुछ ऐसी ही हाल बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन का भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed