फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Expulsion for anti-party work

पार्टी विरोधी काम पर होगा निष्कासन

Sat, 11 Sep 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Expulsion for anti-party work
चित्रकूट। बहुजन समाज पार्टी की जिला इकाई की शनिवार को जिला मुख्यालय के पटेल उत्सव भवन में जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के कई सेक्टर प्रभारियों ने कहाकि भितरघात करने वालों को हटाया भी जा सकता है।
विज्ञापन

मुख्य सेक्टर प्रभारी लालाराम अहिरवार और राम बाबू के साथ झांसी मंडल के बलदेव प्रसाद व सत्येंद्र कुमार वर्मा इस बैठक में मौजूद रहे। सभी ने बसपा से जीते जिला पंचायत सदस्यों को निर्देश दिए कि पार्टी हित में काम करें । विधानसभा चुनाव में बसपा को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ता सजग रहें और सक्रियता से अपनी जिम्मेदारी निभाएं। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवबाबू ने की। बैठक में जिला पंचायत सदस्य शिव त्रिपाठी, मीरा भारती, जगदीश यादव, राजा रामपाल, उमाकांत त्रिपाठी के अलावा राम शिरोमणि आदिवासी ,दुर्गा प्रसाद ,दरबारी लाल, हरिदास निषाद, चंद्रभान सिंह पटेल पूर्व विधायक मानिकपुर, कौशलेंद्र कुमार , इकराम वर्मा ,तीरथ प्रसाद वर्मा ,मेहरबान प्रताप ,सुरेश तिवारी ,दीपक पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed