{"_id":"616b16c566a45b712646490d","slug":"explanation-sought-from-six-officers-absent-in-the-entire-resolution-day-chitrakoot-news-knp658568554","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित छह अफसरों से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित छह अफसरों से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल और एसपी धवल जायसवाल की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सभागार मऊ में हुआ। प्रभागीय वनाधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक इलाहाबाद बैंक, परियोजना अधिकारी डूडा, अधिशासी अभियंता विद्युत, जिला विद्यालय निरीक्षक, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के उपस्थित न होने पर स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश एसडीएम मऊ को दिए हैं।
अधिकारियों ने रजिस्टर लेकर पहले के संपूर्ण समाधान दिवसों की समस्याओं के निस्तारण की गुणवत्ता जांची। कुछ समस्याओं के निस्तारण की गुणवत्ता ठीक न पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। एसडीएम से कहा कि निस्तारण की गुणवत्ता की जांच अवश्य करें। समाधान दिवस में आई 64 समस्याओं तीन का निस्तारण कराया गया। विद्युत विभाग
की समस्याओं पर कहा कि तार लटकने व ट्रांसफार्मर की समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया जाए। एसडीएम नवदीप शुक्ला, सीओ सुबोध गौतम, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम, जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।