फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Excavation of Barua drain started in Catch the rain project

Chitrakoot News: कैच द रेन प्रोजेक्ट में बरुआ नाले की खुदाई शुरु

Mon, 22 May 2023 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Excavation of Barua drain started in Catch the rain project
चित्रकूट/शिवरामपुर । कैच द रेन प्रोजेक्ट के अंतर्गत बरुआ नाला खुदाई व सफाई कार्य का शुभारंभ भरथौल बरुआ बांध के पास से किया। डीएम अभिषेक आनंद व सीडीओ अमृतपाल कौर ने शनिवार को भूमि पूजन कर बारिश के पानी को संरक्षित करने का संदेश दिया।
विज्ञापन


सीडीओ ने बताया कि मनरेगा योजना के अंतर्गत बरुआ बांध से बंदा यादव के खेत तक बरुआ नाला की झाड़ी सफाई और खुदाई का कार्य किया जाएगा। जिसका डीएम द्वारा शुभारंभ किया गया है। इस नाले के अंतर्गत ग्राम पंचायत भरथौल, बैहार, तरांव, गोबरिया, टिटिहरा मऊबा आते हैं। इस नदी की लंबाई 20 किमी है। डीएम ने कहा कि इस बरुआ नदी का सीमांकन अवश्य कराया जाए। जहां पर जलभराव है उसका भी चिन्हांकन कराएं। जहां पर चेकडैम बनाने की आवश्यकता हो तो वहां पर चेकडैम के लिए प्रस्ताव अवश्य बनाया जाए। इसमें सिंचाई विभाग के अधिकारियों को लगाया जाए।
विज्ञापन




खंड विकास अधिकारी से कहा कि नदी में जो नाले मिल रहे हैं, उनको भी चिन्हित करके उन पर भी मनरेगा योजना के अंतर्गत संबंधित ग्राम पंचायतों से खुदाई का कार्य कराया जाए। इस मौके पर बीडीओ आस्था पांडेय, सहायक विकास अधिकारी आईएसबी अंबीश त्रिपाठी, महेंद्र सिंह, राजकुमार, मानसिंह व मुन्नालाल विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में नहीं होना चाहिए बिजली समस्या



मैनपावर बढ़ाकर जहां पर विद्युत की समस्या है उसे ठीक करें।

संवाद न्यूज एजेंसी



चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिगड़ रही बिजली व्यवस्था का संज्ञान लिया है। उन्होंने बिजली विभाग के एसई बृजेश कुमार से कहा कि शहर में बिजली की काफी समस्याएं आ रही हैं। गर्मी को देखते हुए बिजली व्यवस्था निर्बाध रूप से संचालित कराएं। सख्त निर्देश दें कि ठेकेदार मैनपावर बढ़ाकर जहां भी समस्या है, उसे ठीक करें। किसी भी दशा में बिजली की समस्या नहीं होनी चाहिए।

डीएम की अध्यक्षता में ग्रामीण, शहरी क्षेत्र के लिए स्वीकृत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा व क्रियान्वयन के लिए डिस्टि्क्ट इलेक्ट्रिसिटी कमेटी की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने ठेकेदार से कहा कि कर्वी शहर में जहां पर अधिक लोड है, वहां केबल का कार्य पहले कराएं। अधिशासी अभियंताओं से कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष बिजली बिल की वसूली को अभियान चलाएं। अधिशासी अभियंता राजापुर से कहा कि माह के लक्ष्य के सापेक्ष वसूली बहुत कम है। इस माह में प्रगति करें। बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत शहर आरएस वर्मा, राजापुर केके वर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ग्रामों में गठित की जाएं सहकारी समितियां





ग्रामों में गठित की जाए सहकारी समितियां

जिला कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक कर दिए निर्देश



संवाद न्यूज एजेंसी

चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में डिस्टि्क्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें सहकारिता आंदोलन को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिलास्तर पर डिस्टि्क्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी का गठन किया गया, जिसमें जिले की समस्त ग्राम पंचायतों को सहकारिता मत्स्य एवं दुग्ध विकास की समितियों से जोड़ा जाएगा।
डीएम ने कहा कि यह व्यवस्था पहले न्याय पंचायत स्तर पर सहकारिता विभाग की समितियां बनाई गई थी अब सभी ग्राम पंचायतों पर सहकारिता मत्स्य व दुग्ध विकास की समितियों का गठन कराया जाएगा। सहायक निबंधक सहकारी समितियां से कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में समितियों का गठन किया जाना है, उनकी सूची बनाएं, जिससे संबंधित एसडीएम को सूची देकर जमीन की उपलब्धता कराई जा सके।
उन्होंने कहा कि जहां पर मत्स्य व दुग्ध उत्पादन का क्षेत्र है वहां पर समितियों का गठन करें। सहायक निबंधक सहकारी समितियां नरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक जिले में सहकारिता विभाग की 39 समितियां, मत्स्य विभाग की सात एवं दुग्ध विकास की 228 समितियां संचालित है। शेष ग्राम पंचायतों पर समितियों का गठन कराए जाने का लक्ष्य शासन ने प्रस्तावित किया है।
बैठक में एडीएम कुंवर बहादुर सिंह, एएमओ जिला पंचायत सुधीर कुमार, जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला, सहकारी बैंक के अशोक कुमार सिंह, मत्स्य निरीक्षक प्रदीप कुमार मिश्रा, दुग्ध संघ के छोटेलाल पटेल सहित संबंधित समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।



भूमि विवाद को मौके पर जाकर कराएं निस्तारित
राजापुर। डीएम अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने भूमि विवादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं। डीएम व एसपी ने तहसीलदार राजापुर से कहा कि भूमि विवाद से संबंधित पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाए। शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण की दी गई है उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करायें। निस्तारण के साथ-साथ लाभार्थी को संतुष्टि भी मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed