{"_id":"58af22ea4f1c1b8716b24361","slug":"evm-photo-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम की फोटो वायरल करना पड़ा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम की फोटो वायरल करना पड़ा महंगा
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
Updated Tue, 09 May 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग के निर्देशों की अवहेलना करना सपा नेता को भारी पड़ गया। बूथ के अंदर ईवीएम की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मतदान के दौरान मुख्यालय के पुरानी बाजार स्थित एक बूथ पर सपा लोहियावाहिनी के जिलाध्यक्ष फराज खां ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी केंद्र में उन्होेंने मोबाइल से ईवीएम की तस्वीर ख्ंिाची और फिर उसे फेसबुक पर लोड कर दी।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होते ही जिला निर्वाचन कार्यालय ने इसे संज्ञान में ले लिया। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने एसपी को मामले की जानकारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक डीपी सिंह ने बताया कि इसे चुनाव आयोग के नियमों की अवहेलना मानते हुए सपा नेता के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन