फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Even the drizzle of rain in Chitrakoot could not stop the enthusiasm of the hoarders, Gulal flew fiercely

चित्रकूट में बारिश की बूंदाबांदी भी नहीं रोक पाई होरियारों का जोश, जमकर उड़े गुलाल

Wed, 11 Mar 2020 09:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Even the drizzle of rain in Chitrakoot could not stop the enthusiasm of the hoarders, Gulal flew fiercely
चित्रकूट। धर्मनगरी में सुबह से बूंदाबांदी व आसमान पर छाए बादल होरियारों के जोश को रोक न सके। मंगलवार की दोपहर तक खराब मौसम के बीच युवकों ने जमकर होली खेली। हर तरफ बस होरी है...व जोगीरा सारारा...समेत होली के गीतों की आवाज सुनाई देती रही। चारों तरह रंग बाजी ही नजर आती रही। शाम को लोगोें ने गले मिलकर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

बारिश के बूंदाबांदी के बावजूद होली के पर्व में परिवार के सदस्यों ने जमकर रंग गुलाल एक दूसरे पर लगाया। जिले भर में होली खेले रघुवीरा व रंग बरसे के गीतों पर लोग थिरकते रहे। ग्रामीण क्षेत्र में फाग व होली गीत के कार्यक्रम गांव-गांव हुए। राजनीतिक दलों के नेताओं के घरों में भी होली के पर्व में खासा उत्साह देखा गया। युवकों की टोली एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहीं थी। वही शाम को धर्मनगरी के बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली खेलने के लिए हजारों लोग जुटे। भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर में फूलों की होली हुई। होली के पर्व को मनाने के लिए सुबह से बच्चे अपने अपने घरों से पिचकारिया लेकर घर के बाहर आ गए। जमकर एक दूसरे पर रंग डाला। परिवार के अन्य सदस्य भी होली खेली। युवक घरों से निकाल कर घर-घर जाकर एक दूसरे पर रंग लगाया। दिन भर छाए बादल की परवाह किए बगैर युवकों की टोली सड़कों पर बाइक से फर्राटा भरती रहीं। एक दूसरे को पकड़ पकड़कर रंग लगाया गया। हर स्थान पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात होने से रंग लगाने को लेकर कहीं विवाद नहीं हो पाया।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में रहा उत्साह
चित्रकूट। होली के पर्व में सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह देखने को मिला। गांव-गांव फाग व होली के गीत के कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें मानिकपुर क्षेत्र में कोल आदिवासियों ने राई नृत्य होली के गीत प्रस्तुत किया। अन्य गांवों में भी कार्यक्रम हुए। राजापुर क्षेत्र में बेराउर गांव में भाजपा नेता शिवशंकर सिंह के नेतृत्व में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अन्य गांवों में भी धूम रही। मानिकपुर, मऊ, पहाड़ी, खोही, शिवरामपुर, भरतकूप आदि गांव में भी होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन बाद मनाई होली
मऊ। होली का पर्व मऊ क्षेत्र में एक दिन बाद मनाया गया। यहां पर होली का पर्व दूसरे दिन मनाने की परंपरा चली आ रही है। जिससे बुधवार को ही एक दूसरे पर रंग डालकर होली मनाई गई। परंपरा है कि होली के दिन यहां पर होली नहीं होती है इसके दूसरे दिन ही पर्व मनाया जाता है।
साधु संतों ने मनाई होली
खोही। धर्मनगरी में साधु संतों ने मठ मंदिरों में होली का पर्व मनाया। एक दूसरे पर रंग गुलाल लगाया। कई मंदिरों में फाग व होली गीत प्रस्तुत किए गए। जिसमें कामदगिरी प्रमुखद्वार, भरतमंदिर, निर्मोही अखाड़ा, पंजाबी आश्रम आदि स्थानों पर कार्यक्रम हुए।
पुलिस कर्मियों ने भी थाने में खेली होली
चित्रकूट। कोतवाली सहित थानों में पुलिस कर्मियों ने दूसरे दिन जमकर होली खेली। जिसमेें पुलिस कर्मियों के परिवार के सदस्य भी शामिल रहे। एक दूसरे पर जमकर रंग डाला। पुलिस कर्मियों की होली देखने के लिए थानों के सामने मजमा लगा रहा। जो भी थाने पहुंचे उनको भी होली खिलाई गई। इसके बाद सिपाहियों ने बारात निकाली जो पुलिस अधीक्षक आवास पहुंची और सभी ने होली की शुभकामना देकर पर्व मनाया।
राजनीतिक दलों के नेताओं ने मनाई होली
चित्रकूट। होली के पर्व में राजनीतिक दलों के घर में खासा उत्साह देखने को मिला। भाजपा के सांसद आर के सिंह पटेल, नगर पालिका के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, कांग्रेस के पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, सपा के पूर्व विधायक वीर सिंह, जिलाध्यक्ष अनुज यादव के निवास में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कोरोना का भी दिखा डर
चित्रकूट। कोरोना वायरस को लेकर बरती जाने वाली सावधानियां कुछ नेता व ज्यादातर अधिकारी अपनाकर होली मनाने से कन्नी काटते रहे लेकिन अन्य वर्ग ने इस दरकिनार कर जमकर होली खेली।

कलाकरों ने फाग गीत गाकर मचाया धूम
मऊ। होली पर्व में कस्बे के हुनमान मंदिर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकार भानू सिंह, रामबाबू छोटेलाल, करन सिंह, हीरा लाल आदि ने फाग प्रस्तुत किया। यह कार्यक्रम कुल्लन द्विवेदी, रवि त्रिपाठी, उदित नरायन तिवारी, वीरेंद्र गुप्ता, कैलास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed