फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Even after the rains have stopped, the troubles of the villagers have not reduced

Chitrakoot News: बारिश बंद होने के बाद भी ग्रामीणों की दुश्वारियां कम नहीं

Mon, 14 Jul 2025 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Even after the rains have stopped, the troubles of the villagers have not reduced
बारिश से बहा मार्ग।  - फोटो : संवाद
राजापुर-मानिकपुर। जिले में बारिश रुकने के बाद भी गांव व शहर से सटे इलाकों में रहने वालों की दुश्ववारियां कम नहीं हुई। बस्तियों में जलभराव होने से घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। हालत यह कि बगरेही गांव के ग्रामीणों ने जल भराव की समस्या को लेकर सड़क पर जाम कर प्रदर्शन किया। अन्य गांवों के ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार की रात से लेकर शनिवार की सुबह तक लगातार हुई बारिश से ग्रामीण क्षेत्र के नाले ऊफना गए थे। इससे कई गांवों की बस्तियों के अंदर पानी भर गया था। इससे घरों से निकाला मुश्किल हो गया था। रविवार को मानिकपुर विकास खंड के बगरेही गांव की बस्ती में जलभराव होने की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने गांव के बाहर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीण राम खेलावन, सुनील ने बताया गांव की बस्ती में जलभराव हो गया है। घरों से निकलना मुकिश्ल हो गया। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई। रैपुरा के बिजली मिस्त्री विजय पटेल व कर्वी माफी के कोटेदार रामेश्वर प्रसाद के घर बारिश में टूट गए हैं। घर के अंदर बारिश का पानी भरने से चार लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसानहुआ है।
विज्ञापन

मानिकपुर क्षेत्र के सकरौहा, व टेढ़वा गांव के बीच बना रपटा व सड़क पानी के तेज बहाव के कारण 50 मीटर पूरी तरह से कटकर बह चुकी है। इससे दोनों गांवों का संपर्क कट गया है। राजापुर क्षेत्र के महुंवा गांव की बस्ती में भी जलभराव होने से ग्रामीण परेशान है। ग्रामीण सुरेश कुमार, लवलेश ने बताया कि बस्ती के सामने पानी भर जाने से घरों से निकले में समस्या हो रही है। कौबरा हनुवा मार्ग मेंं भी बारिश के कारण कट गया । इससे बडे़ वाहन नहीं निकल पा रहे है। इसी तरह से बालापुर, खुटहा, पहाड़ी, बछरन, आदि गांवों की गलियों में जलभराव हो गया है। इससे ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी हो रही है। सीतापुर कस्बे के रत्नावली मार्ग के वृंदावन बस्ती की कालोनी मेंं जलभराव हो गया है। प्रमुख रास्ते में भी पानी भर गया है। कालोनी निवासी हेमन्त मिश्रा, कृष्णनंद मिश्रा, दीपक शर्मा, प्रमोद कुमार, प्रीतम कुशवहा, हीरालाल ने डीएम को लिखे पत्र में पानी के निकासी के रास्ते की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------इनसेट
फोटो न- 16- बांध ऊफनाने के बाद गांवमें पहुंचे पानी से घिरे घर।
गुंता बांध का पानी बस्ती में भरा
चित्रकूट।आभास महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धमेंंद्र भाष्कर व ग्रामीण मुन्ना लाल, नत्थू रामकेश ने बताया कि गुंता बांध का पानी रामपुर के मजरा बेलरी की बस्ती में गुंता बांध का पानी भर गया है। निकाले के लिए कोई रास्ता नहीं है। पिछले साल ग्रामीणों ने बॉस बल्ली का पुल बनाया था जो पूरी तरह से टूट गया है। अब एक बार ग्रामीण फिर से पुल बनाने की तैयारी में जुट गए हैं।
-----------इनसेट
बनाए गए अस्थायी मार्ग बहे
मऊ। क्षेत्र तीन छोटे पुलों का निर्माण कार्य हो रहा है। इसके लिए ग्रामीणों के निकलने के लिए अस्थायी मार्ग बनाए गए थे। बारिश होने से बह गए है। इससे आवागमन करने में ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। बनाए गए मार्ग में मिट्टी डाल गई थी।

-----------इनसेट
धर्मनगरी की सड़कों में हुआ जलभराव
खोही। बारिश होने से धर्मनगरी चित्रकूट की एमपी सीमा की सड़कों की हालत खस्ता होने से जलभराव व कीचड़ होने से निकलना मुश्किल हो गया है।चित्रकूट सतना रोड, हनुमान धारा रोड़ सहित पीली कोठी रोड, चित्रकूट कामदगिर रोड में निकलना मुकिश्ल हो गया है।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed