फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Estimated sales of over 70 lakh in the cosmetic market

Chitrakoot News: कास्मेटिक बाजार में 70 लाख से अधिक बिक्री का अनुमान

Sun, 03 May 2026 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 03 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Estimated sales of over 70 lakh in the cosmetic market
चित्रकूट। सहालग शुरू होते ही कास्मेटिक बाजार में रौनक लौट आई है। महिलाएं सजने-संवरने के लिए सामान खरीदने दुकानों पर पहुंच रही हैं। दुकानदार ग्राहकों को आकर्षक किट पर ऑफर भी दे रहे हैं। जिससे बिक्री बढ़ गई है। इस सीजन में अप्रैल में दुकानदारों को जिले में 70 लाख रुपये से अधिक की बिक्री होने का अनुमान है।
विज्ञापन




पहले की तुलना में इस समय महिलाएं अधिक खरीदारी कर रही हैं, अपनी पसंद का सामान चुन रही हैं। दुकानदार राजन कुमार ने बताया कि लिपस्टिक, आईलाइनर, पाउडर, काजल, मस्कारा और आइब्रो पेंसिल जैसे सामान की मांग है। बाजार में एक हजार रुपये से तीन हजार रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। किट खरीदने वालों को उपहार भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


नई बाजार के दुकानदार सुरेश कुमार के अनुसार, शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं भी खरीदारी के लिए आ रही हैं। एक महिला औसतन एक हजार से तीन हजार रुपये तक का सामान खरीद रही है। दुल्हन के लिए 10 हजार रुपये तक के विशेष सौंदर्य प्रसाधन किट भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




खरीदारी करने आईं पार्वती सिंह, रजनी तिवारी और सुमन ने बताया कि वे अपने रिश्तेदारों के वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए सौंदर्य प्रसाधन का सामान खरीदने आई हैं। शहर की लक्ष्मी गुप्ता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी है, जिसके लिए उन्होंने बाजार से एक किट खरीदी है। इस किट में सजने-संवरने का सभी आवश्यक सामान मौजूद है। लक्ष्मी गुप्ता को सात हजार रुपये की किट पर 500 रुपये की छूट भी मिली है।


पिछले साल बिका था 70 लाख का सामान

चित्रकूट। दुकानदार नीलू गुप्ता और रवि गुप्ता ने बताया कि पिछले साल अप्रैल में लगभग 70 लाख रुपये की बिक्री हुई थी। इस साल अप्रैल में यह आंकड़ा 80 लाख रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। यह पिछले साल की तुलना में 10 लाख रुपये की वृद्धि आंकी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed