फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Errors in voter list cause concern for people

Chitrakoot News: मतदाता सूची में नामों की गड़बड़ी, लोग परेशान

Mon, 12 Jan 2026 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 12 Jan 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Errors in voter list cause concern for people
28 सीकेटीपी-17- परिचय- तहसील में मतदाता सूची में शुद्धिकरण कराने आए मतदाता। संवाद
चित्रकूट। बल्दाऊगंज वार्ड 24 के अनंत लाल के परिवार की सुमन ने फार्म भरा था, उन्होंने फॉर्म में अपना सुमन दर्शाया था लेकिन मतदाता सूची में उनका नाम सुमन की जगह पर शगुन छपा है। नाम सही कराने के लिए वो तहसील कार्यालय स्थित मतदाता कार्यालय में आए और उन्होंने त्रुटिपूर्ण नाम को सही कराने के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन

उनकी तरह हरिहरपुर के लक्ष्मी प्रसाद भी तहसील कर्वी आए थे। इनके परिवार की सदस्य सपना कुशवाहा का नाम सूची में सपना देवी प्रिंट है। इसे दुरुस्त करने के लिए इन्होंने भी आवेदन जमा कराया। अनंत लाल और लक्ष्मी प्रसाद अकेले नहीं। इनके ऐसे बड़ी संख्या में मतदाता हैं, जो सूची में दर्ज त्रुटियों को दुरुस्त कराने के लिए तहसीलों की भाग दौड़ कर रहे हैं। मतदाता सूची में नाम शामिल करने समेत त्रुटियों को सही कराने का यह अभियान 6 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

जनपद में दो विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें चित्रकूट व मानिकपुर शामिल हैं। लोक सभा चुनाव में यहां पर मतदाताओं की संख्या 7 लाख से ऊपर थी, पर आयोग के निर्देश पर चले एसआईआर अभियान में करीब एक लाख मतदाताओं के नाम कट गए। ऐसे में अब मतदाताओं की संख्या छह लाख 37 हजार 952 रह गई है। आलेख्य प्रकाशन के बाद अब मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अभियान में युवाओं को वोटर बनाया जा रहा है। साथ ही त्रुटिपूर्ण नामों को ठीक किए जा रहे हैं। इसके अलावा मृतक व स्थानांतरित मतदाताओं के नाम भी हटाए जा रहे हैं। इस कार्य में बीएलओ जुटे हुए हैं। बावजूद इसके बहुतायत की संख्या में लोग जारी मतदाता सूची में दर्ज गलत नाम व पता को सही करने के लिए तहसीलों में मारे-मारे फिर रहे हैं।
किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रूद्र प्रसाद मिश्रा ने कहना कि एसआईआर अभियान में मात्रा खानापूर्ति ही की गई है। अभी मतदाता सूची में कई खामियां देखने को मिल रही है। मतदाता सूची में काफी अशुद्धियां है। यदि नाम लिखा तो उसके स्थान पर दूसरे का नाम लिखा हुआ है। समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अनुज यादव का कहना कि एसआईआर अभियान में जल्द बाजी की गई है। इसका खामियाजा मतदाताओं को भोगना पड़ रहा है। मतदाता सूची की खामियों को सही किया जाए।
--------------
इन फॉर्मों का करें इस्तेमाल
जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं व नाम जुड़वाने के लिए फार्म 6 भरें। यह फार्म बीएआओ के पास उपलब्घ है। अपने अपने क्षेत्र के बीएलओ से मिलकर सूची में नाम चढ़वाने की जानकारी दे। वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपना अथवा परिवार काम नाम सूची में दर्ज होने के साथ ही आयु प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र होना चाहिए।
---------------------------------

कंट्रोल रूम में आईं 169 शिकायतें
चित्रकूट। कलक्ट्रेट कार्यालय में कंट्रोल रूप खुला है। अभी तक 169 शिकायतें आयी हैं। जिसमें से 157 का निस्तारण किया जा चुका है। खुले कंट्रोल रूम से फोन के माध्यम से मतदाता जानकारी मांगे हैं । जिनको चुनाव आयोग के दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए जानकारी दी जाती है।मतदाओं को किस तरह से फार्म भरना है। कौन -कौन से कागजात लगना है। इसकी जानकारी दी जा रही है।
--
6 जनवरी से 6 फरवरी तक मतदाता सूची में नाम चढ़ाने के साथ ही सुधार के लिए भी फार्म जमा कराए जा रहे है। जिनको अपना नाम सूची में दर्ज करना है। वह बीएलओ के पास जरूरी प्रपत्र जमा कर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा लें।
- चंद्रशेखर , उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed