फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Enjoy safari in Ranipur Tiger Reserve

Chitrakoot News: रानीपुर टाइगर रिजर्व में लें सफारी से घूमकर मजा

Sun, 02 Nov 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 02 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Enjoy safari in Ranipur Tiger Reserve
12 सीकेटीपी-18- परिचय- रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र में जिप्सी में घूमते अ​धिकारी व छात्राएं। स - फोटो : टापा खुर्द में बिजली पोल पर चढ़कर कनेक्शन काटता विद्युत कर्मी। स्त्रोत विभाग
मानिकपुर। रानीपुर टाइगर रिजर्व शनिवार से खोल दिया है। पहले दिन स्कूली बच्चे वहां पहुंचे। सभी को सफारी से घुमाया गया। इससे बच्चे तो उत्साहित दिखे ही, साथ ही स्थानीय लोगों में भी खुशी का ठिकाना न रहा। यह टाइगर रिजर्व सुबह 10 से शाम पांच तक खुला रहेगा।
विज्ञापन

शनिवार को रानीपुर टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डॉ. मनोज कुमार शुक्ला ने सफारी गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि ईको टूरिज्म को सरकार बढ़ावा दे रही है। रानीपुर टाइगर रिजर्व यहां पर खुलने से स्थानीय स्थल पर पर्यटकों से व्यावसायिक गतिविधियां चालू होंगी। स्थानीय लोगों को अच्छा लाभ होगा।
विज्ञापन

कानपुर शहर से कुछ पर्यटक रानीपुर टाइगर रिजर्व यहां पहुंचे। मौसम खराब होने से उन्हें वापस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि इस समय सड़क भी कई स्थानों पर खराब हैं। शुभारंभ मौके पर वन विभाग के एसडीओ राजीव रंजन, वनाधिकारी मानिकपुर प्रथम सुशील श्रीवास्तव, द्वितीय राजेश सोनकर, बरगढ़ रेंजर राजेंद्र नेगी, कर्वी रेंजर नफीस खान, रैपुरा रेंजर अपूर्व श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------


घूमने के लिए प्रमुख स्थान
मानिकपुर। रानीपुर टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के घूमने के लिए प्रमुख स्थान है। जिसमें किहुनियां चीतल वन विश्राम गृह से चौंवरी विश्राम गृह तक, चौंवरी विश्राम गृह से वापस कल्याणपुर, बंगला तिराहे से हनुमान चौक रानीपुर वापसी बंगला तिराहा, इसके अलावा परमहंस आश्रम धरकुंडी, अमरावतीआश्रम, मार्कण्डेय आश्रम, वीराद कुंड, शबरी जल प्रपात, ग्लास ब्रिज, आदि शामिल हैं।

------------------------------------

कुल जानवर

चित्रकूट। रानीपुर टाइगर रिजर्व में मौजूद जंगली जानवर टाइगर 4, तेंदुआ 82 भालू, 60 लकड़बग्घा 10 इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में हिरण, बाहर सिंघा व चीतल, संभार , खरगोश, आदि जानवर है।
----------

रानीपुर टाइगर रिजर्व में एक राउंड के लिए पर्यटक को तीन हजार रुपये सफारी से घूमने के लिए चुकाना होगा। इसमें प्रवेश भी शामिल रहेगा।
- राजीव रंजन सिंह, वन विभाग एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed