{"_id":"611aaa768ebc3e42ae2d831d","slug":"engineer-dies-in-train-chitrakoot-news-knp6464846188","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में इंजीनियर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में इंजीनियर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर (चित्रकूट)। चलती ट्रेन में अचानक इंजीनियर की तबियत बिगड़ने पर मौत हो गई। इंजीनियर महाराष्ट्र प्रांत के निवासी थे। सूचना पर जीआरपी ने शव का पंचनामा कराया।
महाराष्ट्र के जाधववाड़ा मालवीय चौक निवासी विशाल जाधव (22) पुत्र अनिल कुमार जाधव के चाचा नितिन ने बताया कि विशाल पनवेल में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे। कंपनी में अवकाश होने पर वह महानगरी एक्सप्रेस से अपने घर आ रहे थे। सतना मानिकपुर के बीच अचानक ट्रेन में उसकी तबियत बिगड़ी। मानिकपुर स्टेशन पर इंजीनियर को जीआरपी जवानों ने उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जीआरपी प्रभारी एके सरोज ने बताया कि परिजनों को जानकारी दी गई है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन अपने साथ गांव ले गए हैं। संभावना है कि हार्टअटैक से इंजीनियर की मौत हुई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।
संवाद