{"_id":"61d9de9fb718612b901b80d3","slug":"engine-rod-of-prayagraj-ambedkar-express-broken-chitrakoot-news-knp674318034","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज आंबेडकर एक्सप्रेस के इंजन का राड टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज आंबेडकर एक्सप्रेस के इंजन का राड टूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। प्रयागराज से आंबेडकर नगर की ओर जाने वाली ट्रेन के एक इंजन का रॉड टूट गई। जिससे ट्रेन रेलवे स्टेशन पर लगभग सवा घंटे खड़ी रही। तकनीकी विशेषज्ञ जब टूटे राड को नहीं जोड़ पाए तब आखिर में एक इंजन को हटवा दिया गया। एक इंजन से ही ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
18116 प्रयागराज आंबेडकर नगर एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार की शाम को छह बजकर 56 मिनट में चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन पहुंची। जिसमें दो इंजन लगे थे। इसी दौरान ट्रेन चालक ने डीजल इंजन को देखा तो नीचे मोटी रॉड टूटी दिखी। ऐसे में ट्रेन को आगे ले जाने पर खतरा था। चालक ने स्टेशन प्रबंधक को जानकारी दी। तकनीकी विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई। लगभग एक घंटे तक टूटे राड को जोडने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली।
प्रयागराज शंकरगढ़ से यात्रा कर रहे आशीष मिश्रा, बृजेश द्विवेदी, विकास शर्मा व अमरीश शर्मा ने बताया कि ट्रेन के स्टेशन में ज्यादा देर तक खड़ी होने से यात्रियों को परेशानी हुई। यह भी बताया कि प्रयागराज से आते समय कई बार ट्रेन लहराई थी लेकिन किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई। स्टेशन प्रबंधक आरसी यादव ने बताया कि आखिर में डीजल वाले दूसरे इंजन को हटवा दिया गया है। एक इंजन से ही ट्रेन रात आठ बजकर दस मिनट के बाद रवानगी की गई है।