{"_id":"66a69f5c4bb85c8f1b020274","slug":"encouragement-and-respect-for-meritorious-students-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-108534-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मेधावियों को प्रोत्साहन और सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मेधावियों को प्रोत्साहन और सम्मान
विज्ञापन
चित्रकूट। सुषमा स्वरूप इंटरनेशनल स्कूल में अजय अवार्ड समारोह आयोजित किया गया। इसमें हाईस्कूल और इंटर के 36 छात्रों को पुरस्कार बांटा गया।
रविवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि इस कार्यक्रम से बच्चों एवं अभिभावकों का हौसला बढ़ेगा। उन्होंने अभिभावकों के योगदान की सराहना की। चेयरपर्सन रचना अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय के बच्चे सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल कर रहे हैं। चाहे वह शिक्षा हो या खेल। उन्होंने अजय अवार्ड के विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में बेहतर प्रयास करें। संस्थापक अजय अग्रवाल ने विद्यालय की स्थापना के साथ ही पुरानी सोच को आधुनिक दृष्टिकोण से बदलने की दिशा में किए गए प्रयासों को भी साझा किया।
इस दौरान विजेता छात्र-छात्राओं में इंटर के दियांश श्रीवास्तव श्यामल जैन व हर्षित सिंह, हाईस्कूल के शुभम सिंह, राहुल साहू व स्नेहा मिश्रा को अजय अवार्ड से सम्मानित किया गया। संचालन कोआर्डिनेटर केशव शिवहरे ने किया। डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, वंदना पाठक, प्रो. अभय वर्मा व विद्यालय की प्रिंसिपल नीतू वर्मा सहित शिक्षक, छात्र, छात्राएं व अभिभावक मौजूद रहे।