फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Electricity water problem increased due to rain

जिले में दो दिनों से हो रही बारिश, गलियों में भरा पानी

Sat, 25 Sep 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Electricity water problem increased due to rain
चित्रकूट। बारिश से तापमान में गिरावट आई है। मौसम भी सुहाना हुआ है। वहीं लोगों को जलभराव की समस्या से अभी भी जूझना पड़ रहा है। तिलहन व बाजरा की फसलों को नुकसान हुआ है। तो वहीं कई क्षेत्रों में फाल्ट होने से बिजली गुल है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जिले में दो दिनों से मौसम बदला हुुआ है। रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिससे सड़काें सहित गलियों में पानी भर गया है। ग्रामीण क्षेत्र में कई कच्चे घर गिर गए है। खरीफ की फसल को भी नुकसान हुआ है। बारिश से पहाड़ी से सिंहपुर, राजापुर से लालता रोड की हालत अधिक खराब है। (संवाद)
विज्ञापन

खरीफ की फसल को नुकसान
चित्रकूट। बारिश होने से खेतों में पानी भर जाने से खरीफ की फसल को नुकसान हो रहा है। जिसमें बाजरा, ज्वार सहित तिल की फसल को नुकसान हुआ है। जिसमें सबसे अधिक तिल की फसल को नुकसान हुआ है। उप कृषि निदेशक राजेश कुमार ने बताया कि बारिश होने से खरीफ की फसल को अब नुकसान होगा। जिन खेतों में बाजरा, तिल की फसल लगी है वहां खेतों में पानी न भरे इसके लिए किसान इंतजाम कर ले। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

कई इलाकों में अंधेरा
चित्रकूट। बारिश होने से ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मानिकपुर के पाठा क्षेत्र, राजापुर तिरहार व भरतकूप इलाके के कई गांवों में बिजली की आपूर्ति बंद रही। ज्यादातर फीडरों की लाइनों व मशीनों में खराबी आने से यह समस्या हुई है। (संवाद)
बिजली गिरने में महिला किसान की मौत, दो झुलसे
चित्रकूट। जिले में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। वहीं दो लोग झुलस गए।
सदर कोतवाली क्षेत्र के खोह गांव निवासी धोखिया (55) शुक्रवार की देर शाम को खेत पर धान की गुड़ाई कर रही थी। तभी बारिश शुरू हो गई और बिजली उसके ऊपर गिर गई। वहां मौजूद पुत्र रमाशंकर ने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के पांच पुत्र, एक पुत्री है।

तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत छेरिहा के मजरा मंडिल टोला में शुक्रवार की देर रात बिजली गिरने से से गांव के बाहर सहशी यादव व बडकौना यादव के धान के खेत की रखवाली कर रहे मजदूर झुलस गए। शनिवार की सुबह मानिकपुर सीएचसी में इलाज कराने आए मजदूर रामऔतार कोल (50) निवासी निहीं चरैया ने बताया कि मंडिल टोला के बाहर सहशी यादव व बडकौना यादव के धान के खेत की रखवाली कर रहे थे। शुक्त्रस्वार की देर रात करीब 12 बजे हो रही बारिश के दौरान बिजली की चपेट में आने से वह झुलस कर बेहोश हो गये। करीब एक घंटे बाद होश आने पर दोनों को घर पहुंचाया गया। सीएचसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed