{"_id":"6069f6af8ebc3e59096277c4","slug":"election-village-sp-police-dm-chitrakutt-news-knp621562619","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में बाधा डालने पर बख्शा नहीं जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में बाधा डालने पर बख्शा नहीं जाएगा
विज्ञापन
राजापुर(चित्रकूट)। तहसील राजापुर के ग्रामसभा सरधुवा व भदेदू में डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों को सचेत करते हुए कहा कि पारदर्शी और निष्पक्षता से शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस तैयार है। मतदान से कोई वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। यदि कोई दबंग मतदान करने के लिए धमकाता है या प्रलोभन देता है तो उसकी सूचना कंट्रोल रूम, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों को तत्काल दें।
उन्होंने चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों से कहा कि वह किसी प्रकार से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन न करें। एसपी अंकित मित्तल ने ग्रामीणों से कहा कि चुनाव में बाधा डालने पर बख्शा नहीं जाएगा। मतदान को प्रभावित करने वाले लोगों को चिन्हित करने में अपना सहयोग करें। किसी बाहरी व्यक्ति को चुनाव में न बुलाए। शराब, पैसा या अन्य प्रलोभन देने वाले लोगों पर लगेंगे गैंगस्टर व गुंडा एक्ट। उन्होंने कहा कि संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी। आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी।
नामांकन 7 व 8 को, चेक लिस्ट बना ले
चित्रकूट। जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी तथा कंप्यूटर ऑपरेटरों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्रों की चेक लिस्ट बना ले। जिसके अनुसार जांच करें। नाम, निर्वाचक नामावली क्रमांक, अदेय प्रमाण पत्र, जमानत धनराशि, जाति प्रमाण पत्र, फोटो ग्राफ आदि अंकित किया जाए। कहा कि 7 व 8 अप्रैल को नामांकन होगा, उसमें काफी भीड़ होगी। सभी खंड विकास अधिकारी छाया, पानी आदि की व्यवस्था करें। नामांकन स्थल पर निर्वाचन अधिकारी भी देखें। चुनाव चिन्ह का आवंटन वर्णानुसार कराया जाए। इसके लिए भी अलग से रजिस्टर बनाकर प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह आवंटन करते समय उसके हस्ताक्षर अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान, सदस्य ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य का अलग-अलग निर्वाचन आयोग द्वारा सॉफ्टवेयर लॉगिग पासवर्ड दिया गया है। सॉफ्टवेयर में अपलोड करते समय किसी भी शब्द की त्रुटि नहीं होनी चाहिए। बैठक में सीडीओ, परियोजना निदेशक, उप कृषि निदेशक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--------
मतगणना स्थलों का निरीक्षण, तैयारी के निर्देश
चित्रकूट। मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं को लेकर उपजिला निर्वाचन अधिकारी जीपी सिंह की अध्यक्षता में प्रधानाचार्यों के साथ रविवार को बैठक हुई। उन्होंने कहा कि सभी मतगणना स्थल पर पानी, विद्युत, सफाई, शौचालय आदि व्यवस्थाएं अवश्य करा लें। ताकि मतगणना के समय कोई अव्यवस्था न हो। शासन से निर्देश है कि 4 मई 2021 तक कोई भी परीक्षा विद्यालयों में नहीं होगी। वाहनों के रुकने की और आवागमन की व्यवस्था रहे। स्कूल-कॉलेजों के दरवाजे खिड़की जो टूटी फूटी हो उन्हें ठीक दुरुस्त कराएं। सीसीटीवी भी सही रखें।
------