{"_id":"6043af248ebc3ecbb54f6bd1","slug":"election-village-former-block-seat-vacant-chitrakutt-news-knp6160065109","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण सूची में आपत्ति, बदलाव करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण सूची में आपत्ति, बदलाव करें
विज्ञापन
चित्रकूट। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण सूची जारी होने के बाद रामनगर ब्लाक में कई ग्राम पंचायतों में आरक्षण में नियम का पालन न करने को लेकर ग्रामीणों ने निर्वाचन कार्यालय में आपत्तियां दर्ज कराई हैं। आरोप लगाया कि मनमाने तरीके से आरक्षण जारी किया गया है। इसमें बदलाव होना चाहिए।
ग्राम पंचायत रगौली के ओमप्रकाश मिश्रा, बदल प्रशाद निषाद, देवकुमार निषाद, रज्जन निषाद ने बताया कि सरकार की गाइड लाइन के अनुसार जाति क्रम के आधार पर एससी 4.87 प्रतिशत हैं। जबकि 1995 व 2000 में अनारक्षित, 2005 में महिला, 2010 में सामान्य, 2015 में महिला व 2021 में एससी सीट कर दी गयी है। जबकि ग्राम पंचायत रुपौली में भी कभी पिछड़े वर्ग को आरक्षण नही दिया गया जबकि इस बार के आरक्षण में नियमानुसार ग्राम पंचायत रगौली को अनारक्षित होना चाहिए था। ग्रामीणों ने कहा कि राज्य सरकार के क्त्रस्मानुसार जनसंख्या को देखते हुए सीटों के निर्धारण हेतु स्पष्ट आदेश निर्गत किये गए थे जिसकी अनदेखी कर एस सी सीट का आरक्षण किया गया है। इसी तरह रामनगर ब्लाक प्रमुख पद भी हर समय सामान्य की श्रेणी में रखते चले आ रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य हन्ना विनैका वार्ड नंबर 4 व वार्ड 5 इटवां भी लगातार सामान्य पद हेतु अनारक्षित हैं। जबकि शासनादेश में स्पष्ट है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिस वर्ग के लिए 2015 में भी सामान्य की गई हो उसे अगले चुनाव में नहीं किया जाएगा। बावजूद इसके ऐसा नहीं हुआ ग्राम पंचायत रगौली के मतदाताओं में नाराजगी है।