फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   election,SP,police,DM,block

विवाद पर एजेंटों पर बरसे पुलिस के डंउे

Sun, 02 May 2021 06:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
election,SP,police,DM,block
मऊ। मऊ ब्लाक क्षेत्र के पंडित पुरुषोत्तम इंटर कालेज परिसर में मतगणना के दौरान दो प्रधान पद के प्रत्याशियों के बीच तीखी नोंकझोंक हो ग्रइ। इसके बाद दोनों में विवाद होने लगा। जानकारी होते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों को पकड़कर मतगणना कक्ष से घसीटकर बाहर निकाला। इसके बाद डंडे बरसाते हुए पुलिस वाहन में बैठाकर थाने पहुंचा दिया। मतगणना परिसर में ही मौजूद डीएम व एसपी ने भी मामले को गंभीरता से लेकर दोनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर में मतगणना चल रही थी। इसी बीच एक गांव के वोटों की गिनती का नंबर आया। तो दो प्रधान प्रत्याशी के एक-एक एजेंट उस कक्ष में पहुंचे। दोनों ने एक दूसरे पर चुपके से मोबाइल मतगणना कक्ष तक लाने का आरोप लगाया। इसी बात पर दोनों एकदूसरे से गाली गलौज करने लगे। इसके बाद दोनों में मारपीट होने लगी। तभी मतगणना स्थल का निरीक्षण करते हुए डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल व एसपी अंकित मित्तल मौके पर पहुंच गए। साथ में चल रहे पुलिसकर्मियों ने दोनों पोलिंग एजेंट को धक्का देते हुए मतगणना कक्ष से बाहर निकाला। पुलिस वाहन में बैठाकर डंडे भी बरसाए। इसके बाद दोनों को थाने भेज दिया गया। थाना प्रभारी गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि दो पोलिंग एजेंट को पकड़ा गया है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed