फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Elderly siblings fell victim to robbery after being served tea.

Chitrakoot News: चाय पिलाकर बुजुर्ग भाई-बहन को बनाया था लूट का शिकार

Fri, 18 Sep 2026 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 18 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Elderly siblings fell victim to robbery after being served tea.
चित्रकूट। चित्रकूटधाम रेलवे स्टेशन पर जहरखुरानों ने बुजुर्ग और उसकी बहन को चाय में नशा पिलाकर लूट का शिकार बनाया था।
विज्ञापन

लूटकर दोनों को बेहोशी की हालत में प्लेटफार्म पर छोड़कर आरोपी भाग गए थे। इलाज के बाद शुक्रवार को दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, जीआरपी इसे जहरखुरानी मानने से ही इन्कार कर रही है।
परसौंजा निवासी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उनके पिता वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी (75) अपनी बहन रामकिशोरी (72) को मध्य प्रदेश के डभौरा स्थित मगरौल, ससुराल छोड़ने जा रहे थे। बुधवार सुबह 10 बजे वे ई-रिक्शा से कर्वी स्टेशन पहुंचे और भांजे ओमनारायण शुक्ला को वीरांगना लक्ष्मीबाई ट्रेन से आने की सूचना दी थी।
विज्ञापन

ट्रेन शाम 4 बजे डभौरा पहुंची, लेकिन दोनों नहीं उतरे।परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो रात करीब 10 बजे चित्रकूटधाम स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर रामकिशोरी बेंच पर और वीरेंद्र नीचे बेहोश पड़े मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उन्हें पहले जिला अस्पताल, फिर निजी अस्पताल और बाद में जानकीकुंड अस्पताल ले गए। होश आने पर वीरेंद्र ने बताया कि स्टेशन पर करीब 60 साल का एक बुजुर्ग मिला था, जो डभौरा चलने की बात कह रहा था। उसी ने पन्नी में चाय मंगाकर पिलाई। चाय पीने के आधे घंटे बाद दोनों बेहोश हो गए।

इसके बाद आरोपी जेब में रखे करीब नौ हजार, रामकिशोरी के पर्स से 5600 रुपये, मंगलसूत्र और पायल लूट ले गया। जीआरपी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जहरखुरानी जैसी बात नहीं है, संभवतः पीड़ित बीमार हुए थे। फिर भी सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed