{"_id":"572b97544f1c1b4e345cdad8","slug":"eight-million-ash-materials-fire-to-three-stores","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से तीन दुकानों का आठ लाख का माल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से तीन दुकानों का आठ लाख का माल राख
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Fri, 06 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
जंगलों में लगी आग को देखते हुए आपातकाल घोषित कर दिया गया
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात कारणों के चलते सीतापुर चौकी क्षेत्र के चितरा रोड़ स्थित एक कपड़े की एक दुकान में आग लग गई। आग ने आसपास की दो अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया। दमकल व स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात रमेेश ट्रेडर्स के नाम से स्थित कपड़े की दुकान में आग लग गई। जानकारी होते ही दुकानदार जितेंद्र प्रसाद पुत्र देवनाथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह दुकान खोलकर पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
आग की लपटें बढ़ती गईं और आग ने पड़ोस के दुकानदार बादे नाई और भानू प्रसाद मौर्य की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दमकल के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गुरुवार की सुबह सपा के सदर विधायक वीर सिंह पटेल और भाजपा नेता चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने मौके पर जाकर दुकानदारों को सांत्वना दी। तीनों दुकानों का मिलाकर लगभग आठ लाख का नुकसान बताया गया है। शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई गई।
विज्ञापन