फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Efforts to burn the family alive in old rage

पुरानी रंजिश में परिवार को जिंदा फूंकने का प्रयास

Tue, 09 Oct 2018 11:02 PM IST
पुरानी रंजिश में परिवार को जिंदा फूंकने का प्रयास
पुरानी रंजिश में परिवार को जिंदा फूंकने का प्रयास Updated Tue, 09 Oct 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर  उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों के बीच जमकर विवाद हुआ। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में आग लगाकर पूरे परिवार को जिंदा फूंकने का प्रयास किया। आग लगने की जानकारी होते ही पीड़ित परिवार के सदस्य चिल्लाते हुए बाहर निकले और अन्य लोगाें की मदद से आग पर काबू पाया गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड़ की टीम भी पहुंची जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।

शहर के शत्रुघनपुरी निवासी पवन कुमार पुत्र बच्चीलाल निषाद ने बताया कि उनका मोहल्ले के ही कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा है। रविवार की रात आरोपी उसके घर के सामने गाली गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडा लेकर उसके घर में घुस आए और आग लगाने की धमकी दी। इस बीच आस पास के कई लोग आ गए किसी तरह मामला शांत होने पर आरोपी चले गए। देररात उसके घर में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। सोते समय अचानक इसका अहसास हुआ तो सभी दौड़कर बाहर आए और आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। आरोप लगाया कि कुछ लोगों को आग लगाकर भागते देखा है जिसमें वहीं लोग शामिल हैं जिनसे पहले विवाद हुआ था। सूचना पर फायर ब्रिगेड़ की टीम पहुंची। आसपास के लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया गया। इस दौरान हजारों की संपत्ति राख हो गई। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें बताया कि आरोपी पुरानी रंजिश के चलते उनके परिवार के सदस्यों को जिंदा फूंकने का प्रयास कर रहे थे। आसपास के लोगाें के आने से सबकी जान बच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed