फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Education opens the growth path : MP

शिक्षा ही खोलती विकास के मार्ग : सांसद

Thu, 04 Jun 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 04 Jun 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
Education opens the growth path : MP

सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि शिक्षा ही विकास

विज्ञापन
के मार्ग खोलती है। अभिभावक बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करें। उन्होंने यह बात गुरुवार को रामनगर के घुरेहटा गांव में पं. रामदीन शिव पब्लिक स्कूल के उद्घाटन अवसर पर कही।

विधायक चंद्रभान सिंह पटेल ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। कुछ लोग जिम्मेदारियों से हट रहे हैं, इसी वजह से देश का विकास बाधित है। उन्होंने पं. शिवकल्याण पांडे और उनके पुत्र रविकांत पांडे की स्कूल खोलने पर सराहना की।

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडे ने इस बात पर रोष जताया कि परिषदीय स्कूलों के अध्यापकों को पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य काम सौंपे जाते हैं, जिससे वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ठीक से नहीं कर पाते। कहा कि जनप्रतिनिधियों को यह मुद्दा संसद और विधानसभा में उठाना चाहिए।

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक माता प्रसाद भार्गव ने कहा कि नैतिक मूल्य और संस्कार युक्त शिक्षा के अभाव में समाज में विकृतियां उत्पन्न हो रही हैं। इसके पूर्व मुख्य अतिथि सांसद ने मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अध्यक्षता शिवकल्याण पांडे ने की।

ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश पांडे, कल्याण प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, संतलाल, अनंतराम, शिवप्रकाश, ओमप्रकाश, विष्णुकांत, शशिकांत, राजबहादुर, रामसंवारे भी मौजूद रहे। संचालन सुशील शुक्ला ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed