{"_id":"f16cc2abf4f2ae3d36866f5525bf4e3c","slug":"edit-gauri-devi-the-bandit-appeared-to-be-the-police-encounter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" देवी दर्शन को जा रहे दस्यु गौरी की पुलिस से मुठभेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी दर्शन को जा रहे दस्यु गौरी की पुलिस से मुठभेड़
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Mon, 19 Oct 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
देवी दर्शन को जा रहे गौरी यादव और उसके गिरोह के अन्य सदस्यों का सोमवार की शाम पुलिस से सामना हो गया। दोनों ओर से लगभग दो घंटे तक फायरिंग हुई पर इसके बाद गैंग पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने में कामयाब रहा।
जानकारी के मुताबिक, पचास हजार का इनामी डकैत गौरी यादव अपने गैंग के साथ सोमवार को अपने गांव बिलहरी थाना मानिकपुर में अन्नपूर्णा देवी के दर्शन को जा रहा था।
शाम लगभग चार बजे गांव में घुसते समय उसने कुछ पुलिसकर्मियों को देखा तो उसे शक हुआ कि ये शायद उसकी घेराबंदी के लिए है।
उसने पास ही मुनगा जंगल में पेड़ों की ओट लेते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिसकर्मियों ने एसपी केशव कुमार चौधरी को सूचना दी।
इस पर एसपी, अपर एसपी आरडी चौरसिया और मानिकपुर, भरतकूप, बहिलपुरवा, मारकुंडी थानों की पुलिस, पीएसी और कोबरा टीम के साथ मोर्चे पर जा डटे।
हालांकि दोनों ओर से चली गोलियों के बाद गिरोह पास के मुनगा पहाड़ की ओर भाग निकलने में कामयाब रहा। एसपी ने बताया कि सफलता एक बार फिर हाथ आते-आते रह गई।