फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Eco-tourism theme park to be built in Manikpur; tourists to get amenities.

Chitrakoot News: मानिकपुर में बनेगा इको टूरिज्म थीम पार्क, पर्यटकों को मिलेंगी सुविधाएं

Fri, 10 Jul 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 10 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Eco-tourism theme park to be built in Manikpur; tourists to get amenities.
फोटो 09 सीकेटीपी 19 मानिकपुर क्षेत्र में इस तरह तैयार किया जाएगा थीम पार्क। स्रोत: प्रशासन
चित्रकूट। जिले में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए पाठा के मानिकपुर में इको टूरिज्म आधारित थीम पार्क विकसित किया जाएगा। पार्क को इको पर्यटन की आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। इससे पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग 11.76 करोड़ से इस थीम पार्क का निर्माण कराएगा। इसमें इको लॉज, फूड कोर्ट, कैफेटेरिया, नेचर ट्रेल, चिल्ड्रेन प्ले एरिया और एम्फीथिएटर विकसित किए जाएंगे। पार्किंग, हॉर्टिकल्चर, सोलर लाइटिंग, एडवेंचर गेम्स, बाह्य विद्युतीकरण और जलापूर्ति की व्यवस्था भी होगी।
विज्ञापन

परियोजना में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), रेन वाटर हार्वेस्टिंग, बाउंड्रीवाल और पर्यटकों के लिए टॉयलेट ब्लॉक सहित अन्य पर्यटन अवसंरचनाएं भी विकसित की जाएंगी। निर्माण कार्य मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-----------



फोटो 09 सीकेटीपी 18 रानीपुर रिजर्व टाइगर क्षेत्र में तैयार किया जाएगा पार्क। स्रोत: प्रशासन

रानीपुर टाइगर रिजर्व में 13.67 करोड़ से बनेगा इको पार्क
चित्रकूट। रानीपुर टाइगर रिजर्व के पास 13.67 करोड़ से इको पर्यटन पार्क बनाया जाएगा। परियोजना को मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। वहीं पर्यटन विभाग रामघाट का सांस्कृतिक एवं शहरी कायाकल्प, चौड़ीकरण और सुंदरीकरण 20.44 करोड़ से कराएगा।
इको पर्यटन परियोजना के तहत रिसेप्शन भवन, कॉटेज, मल्टीपरपज हॉल, रेस्टोरेंट, योग एवं मेडिटेशन सेंटर, प्रशासनिक भवन और टॉयलेट ब्लॉक बनाए जाएंगे। पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्किंग, ग्रीन पार्किंग, परगोला, बाउंड्रीवाल, आंतरिक एवं बाह्य विद्युतीकरण, जलापूर्ति और सीवरेज प्रणाली विकसित की जाएगी। इसके अलावा रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर सिस्टम, लैंडस्केपिंग, साइनेज और स्कल्पचर जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी।



------------

देवांगना घाटी के पास भी बनेगा पर्यटक सुविधा केंद्र
देवांगना घाटी के निकट 17.56 करोड़ से पर्यटक सुविधा केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सांस्कृतिक एवं शहरी कायाकल्प सहित अन्य कार्य 24.10 करोड़ से होंगे। इन परियोजनाओं से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed