फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   E-rickshaw rider killed, driver injured in truck collision

Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से ई रिक्शा सवार की मौत, चालक घायल

Wed, 14 Jan 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 14 Jan 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw rider killed, driver injured in truck collision
चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के अहिरी गांव के पास सड़क दुर्घटना में ई रिक्शा में सवार एक युवक की मौत हो गई और रिक्शा चालाक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


बालापुर निवासी प्रदीप निषाद(23), अपने पड़ोसी ई-रिक्शा चालक कल्लू तिवारी के साथ मऊ की ओर जा रहा था। अहिरी गांव के पास पहुंचते ही एक अनियंत्रित ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण दोनों ई-रिक्शा सवार सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। इसमें रिक्शे में सवार प्रदीप निषाद अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ दिया। जिन्हे अस्पताल पहुंचने पर सीएचसी के डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। वहीं चालक कल्लू तिवारी को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक प्रदीप निषाद अपने तीन भाइयों संदीप, दिलीप और दीपू और मां शिव दुलारी के साथ रहता था। उसके पिता किसानी का काम करते हैं। थाना प्रभारी दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार युवक की मृत्यु हो गई है और चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed