{"_id":"58c047b84f1c1b6712dc407a","slug":"dumpster-collides-with-safari-one-killed-13-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर से टकराई सफारी, एक की मौत,13 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर से टकराई सफारी, एक की मौत,13 घायल
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
solan bus accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार सफारी सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। इससे एक की मौत हो गई जबकि तीन महिलाओं समेत 13 लोग घायल हुए। दुर्घटना होते ही सफारी चालक मौके से भाग निकला। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें तीन लोगों की हालत गंभीर है। परिवार बालिका का मुंडन संस्कार करवाकर वापस आ रहा था।
राजापुर के खटवारा निवासी शिवसेवक सेन (50) की एक साल की नातिन श्रद्धा का मुंडन संस्कार कराने पूरा परिवार मंगलवार सुबह किराए की सफारी से मैहर देवी मंदिर मध्य प्रदेश गए थे।
देर रात वह लोग वहां से वापस आ रहे थे। पहाड़ी थाना क्षेत्र के प्रसिद्धपुर गांव के पास रोड किनारे खड़े डंपर से बचा कर निकलने में चालक नियंत्रण खो बैठा और सफारी की टक्कर डंपर से हो गई। जोरदार धमाके की आवाज के साथ सफारी का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। अगला पहिया निकलकर दूर जा गिरा और आगे बैठे शिवसेवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होते ही सफारी चालक तौरा निवासी शिवसिंह पटेल भाग निकला। सफारी के अंदर बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई। आस पास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि कई बच्चे व महिलाएं सफारी में फंसे हैं।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष अंगद प्रताप सिंह मय फोर्स पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने शिवसेवक के मौत की पुष्टि की और अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में मृतक की पत्नी आशा, रानी व फूलचंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है।