चित्रकूट। शहर की रेलवे क्रासिंग के पास चोरों ने जनरल स्टोर की गुमटी का ताला तोड़ दिया। यह दुकान से दस हजार से ज्यादा कीमत का सामान ले गए। सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचने पर दुकानदार को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
सदर कोतवाली अंतर्गत कुबेरगंज स्थित रेलवे क्रासिंग के पास पुराने बाजार निवासी मोहम्मद सलीम पुत्र अब्दुल रज्जाक ने बताया कि लॉकडाउन से दुकान शनिवार व रविवार को बंद थी। सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो गुमटी का ताला टूटा मिला। दुकान से ताले, टार्च सहित अन्य महंगा सामान चोरी हो गया। इसकी कीमत लगभग दस हजार से अधिक है। व्यापारी रामलखन सोनी, हर्षित चुनवाद, रोहित जैन ने मांग की है कि ओवरब्रिज के नीचे रात में पुलिस गश्त कराई जाए। मुख्यालय में डेढ़ माह के अंदर यह चौथी चोरी है। किसी भी वारदात का खुलासा नहीं हो पाया है।