फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dua prayed for love and progress in the country

मुल्क में मोहब्बत व तरक्की की मांगी दुआ

Sat, 16 Jun 2018 10:56 PM IST
मुल्क में मोहब्बत व तरक्की की मांगी दुआ
मुल्क में मोहब्बत व तरक्की की मांगी दुआ Updated Sat, 16 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
Dua prayed for love and progress in the country
1 - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में ईद का त्योहार मनाया गया। जिसमें लोगों ने एक दूसरे से गले मिल ईद की बधाई दी। बच्चों व महिलाओं में खासा उत्साह दिखा। राजनैतिक दल के नेता मुस्लिम बस्ती में पहुंचकर मुस्लिमों से गले मिले। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारी सहित पुलिस बल तैनात रहा। भीषण गर्मी व उमस के बीच नमाज अदा की गई। मुस्लिम समाज के लेागों ने घर-घर पकवान व सेवइयां बनवाई। एक दूसरे को खिलाकर पर्व का आनंद उठाया।
  शनिवार इर्द पर सुबह 8 बजे शहर के इर्दगाह मैदान में मुस्लिमों ने पूरी शिद्दत के साथ नमाज अदा की। मौलाना मुफ्ती सलाहुद्दीन ने नमाज अदा कराई। जिसमेें दुआ में मुल्क की खातिर आपसी मेल-मोहब्बत तरक्की और सलामती की दुआ मांगी गई। नमाज खत्म होते ही मैदान से बाहर निकले तो एक दूसरे से गले मिलकर उन्हें बधाई दी। राजनैतिक दल के नेताओं में सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, विधायक आरके सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जाटव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा,  सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव, बसपा जिलाध्यक्ष रामलखन निषाद आदि ने मुस्लिम समाज के रोजेदारों को ईद की बधाई दी। जिलाधिकारी विशाल जी अय्यर व एसपी मनोज कुमार झा ने ईदगाह पहुंचकर नमाजियों को बधाई दी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था
चित्रकूट। ईद पर्व पर मस्जिदों के बाहर भी टेंट की व्यवस्था की गई थी। जहां जिलाधिकारी विशाल जी अय्यर, पुलिस अधीक्षक मनोज झा अन्य अधिकारियों के साथ बैठ कर व्यवस्था का जायजा लेते रहे। सदर एसडीएम इंदुप्रकाश, अपर एसपी बलवंत कुमार चौधरी, सीओ विजयेंद्र द्विवेदी, कोतवाल अनिल सिंह ने ईदगाह के अलावा जामा मस्जिद व तरौंहा की मस्जिद के पास जाकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारे फर्क मिटा देने का नाम ईद
चित्रकूट। मौलाना मुफ्ती सलाहुददीन ने नमाज के दौरान संदेश दिया कि ईद पर्व इंसान को इंसान से जोड़ने का कार्य करता है। यह त्योहार बताता है कि हर एक को गले लगा ले। गले लगाने में न कोई ऊंचा न कोई नीचा सारे फर्क मिटा देने का नाम ईद है।


बिजली ने मजा किया किरकिरा
चित्रकूट। इर्द त्योहार के ही दिन सुबह चार बजे से ही विद्युत आपूर्ति बाधित रही। शहर के दो फीडर की आपूर्ति शाम तक बंद रही। जिससे रोजेदारों ने यहां तक कहा कि यह सब जानबूझकर कराया जा रहा है। गर्मी व उमस के दौरान विद्युत आपूर्ति ठप रहने पर ईद का आनंद कुछ फीका रहा। खासकर महिलाओं व बच्चों ने बताया कि बिजली गुल होने से पर्व का मजा किरकिरा हो गया। हालांकि शाम को शहर की आपूर्ति बहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed