{"_id":"6ab40a9d9d274b4c9d0731e0","slug":"driver-sleeping-in-truck-near-crusher-dies-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-136729-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: क्रशर के पास ट्रक में सो रहे चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: क्रशर के पास ट्रक में सो रहे चालक की मौत
Wed, 23 Sep 2026 10:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 23 Sep 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र में क्रशर के पास खड़े ट्रक की केबिन में सो रहे चालक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
ॉप्रयागराज के चतुर्भुजपुर निवासी खलासी सूरज कुमार ने बताया कि वह प्रयागराज के उतरवा के चंदोपारा निवासी चालक अनिकेत कुमार (25) के साथ बिंदीराम क्रशर से गिट्टी लेने आया था। डंपर खड़ा कर अनिकेत केबिन में लेट गया। काफी देर तक न उठने पर जगाया तो कोई हरकत नहीं हुई।
एंबुलेंस से सीएचसी शिवरामपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी विनोद राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया केबिन में ऑक्सीजन कमी से मौत लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी। (संवाद)