फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Driver dies due to electric shock while cleaning e-rickshaw

Chitrakoot News: ई-रिक्शा साफ करते समय करंट लगने से चालक की मौत

Wed, 26 Nov 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 26 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Driver dies due to electric shock while cleaning e-rickshaw
28 सीकेटीपी-8- परिचय- विनय मौर्य- फाइल फोटो- परिजन - फोटो : सियार के हमले में घायल सुंदर।
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के दुबारी गांव में मंगलवार को ई-रिक्शा चालक को करंट लग गया। उसे यह करंट ई-रिक्शा की सफाई करते समय लगा। करंट लगने से वह झुलस गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दुबारी निवासी बृजेश कुमार ने बताया कि उसका भाई विनय कुमार (36) सुबह करीब 7ः30 बजे ई-रिक्शा की सफाई कर रहा था। ई-रिक्शा में अर्थिंग करंट चल रहा था। पैर में चप्पल न होने से वह करंट की चपेट में आ गया। बेटी दीप्ति ने पिता को ई-रिक्शा से चिपका देखा शोर मचाया तो परिजन इकट्ठा हुए और चार्जिंग से ई-रिक्शा को अलग कर विनय को किसी तरह छुड़ाया।
विज्ञापन

तब तक विनय गंभीर रूप से झुलस चुका था। परिजन पहले सीएचसी ले गए, जहां नाजुक हालत देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टर ने विनय की मौत होने की पुष्टि की। पिता श्रीपाल ने बताया कि परिवार के सभी लोग धान काटने गए थे। उसके दो बेटा व एक बेटी है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने करंट की चपेट में आने से मौत की सूचना दी है।

28 सीकेटीपी-8- परिचय- विनय मौर्य- फाइल फोटो- परिजन

28 सीकेटीपी-8- परिचय- विनय मौर्य- फाइल फोटो- परिजन- फोटो : सियार के हमले में घायल सुंदर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed