{"_id":"df60192f56813ae6a5bcc3aa1d8f354b","slug":"drinking-water-will-be-fully-arranged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पेयजल की समुचित व्यवस्था होगी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पेयजल की समुचित व्यवस्था होगी’
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
Updated Sat, 02 May 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
जिले के नोडल अधिकारी और राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन उप्र लखनऊ के निदेशक अमित कुमार घोष ने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान लोहिया समग्र गांव कैलहा के प्राथमिक विद्यालय परिसर में चौपाल लगाकर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में पेयजल की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी।
कैलहा में चौपाल के दौरान नोडल अधिकारी ने सीसी रोड, केसी ड्रेन, संपर्क मार्ग, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, पोषाहार, मिडडे मील, शिक्षा आदि कार्यों का सत्यापन किया। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि जिला प्रशासन ने प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का आकलन कराया है, जिसका मुआवजा जल्द दिया जाएगा। कहा कि बुंदेलखंड में जलस्तर नीचे है, जल संकट के समाधान का भरोसा भी दिया।
गांव में शमीम के दरवाजे से सफी के दरवाजे तक की गली राज्य वित्त से बनवाने के ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए। दो हैंडपंपों के रिबोर और एक की मरम्मत कराने को भी कहा। वहीं एक छात्र के सीएम का नाम न बता पाने पर उन्होंने नाराजगी जताकर पठन-पाठन व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। कहा कि अगली बार भी स्कूलों में यही स्थिति पाई गई तो प्रतिकूल प्रविष्टि को तैयार रहें।
विज्ञापन
इसके अलावा नोडल अधिकारी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम का भी निरीक्षण किया। सहायक अभियंता यूपीपीसीएल छोटेलाल ने उन्हें बताया कि स्पोर्ट्स स्टेडियम की लागत 395.66 लाख है। बाउंड्रीवाल का काम प्रगति पर है, बोरिंग हो गई है। मुख्य भवन में स्टोर, गैरेज फिनिशिंग और फील्ड का काम प्रगति पर है। इस पर नोडल अधिकारी घोष ने उनको निर्देश दिए कि पूर्व में हुई तकनीकी जांच रिपोर्ट की छायाप्रति उन्हें उपलब्ध कराएं और कार्य तेजी से पूरा करें। इस दौरान डीएम नीलम अहलावत, एसपी पवन कुमार, सीडीओ, परियोजना निदेशक आदि मौजूद रहे।