{"_id":"660b0629771d575f2c05b8d4","slug":"drinking-water-crisis-deepens-as-summer-begins-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-105999-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: गर्मी की शुरुआत होते ही पेयजल का संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: गर्मी की शुरुआत होते ही पेयजल का संकट गहराया
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
राजापुर/चित्रकूट। गर्मी की शुरुआत होते ही राजापुर कस्बे में पेयजल का संकट कई मोहल्ले में गहराने लगा है। हनुमान गंज मोहल्ले पाइप लाइन से पानी की सप्लाई न होने से एक हैंडपंप के सहारे ही यहां के निवासी पानी लेने को मजबूर है। जहां आए दिन पानी भरने को विवाद होता है।
कस्बे के हनुमान गंज मोहल्ले में जहां ज्यादातर अनुसूचित जाति के निवासियों की बस्ती है। बस्ती में गर्मी की शुरुआत होते ही पेयजल का संकट गहराने लगा हैं। मोहल्ला निवासी चंपा देवी, भुजबल, कुन्न लाल, माया देवी ने बताया कि इस मोहल्ले में गर्मी आते ही पेयजल का संकट शुरू हो गया है। पाइप लाइन से पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है। नल की आपूर्ति बंद पड़ी है। बस्ती में 100 घर है मात्र एक हैंडपंप लगा है। जिसमें लाइन लगाकर पानी भरना पड़ता है। पानी लेने को कई बार विवाद हो जाता है।
निवासियों ने बताया कि कई बार अधिकारियों व नगर पंचायत कार्यालय में इस समस्या को लेकर शिकायत भी किया है। इसके बाद भी पानी की सप्लाई की व्यस्था नहीं की गई है। इससे हैंडपंप से पानी भरते है।कभी कभी मजबूरी में दो सौ मीटर दूर लगभग यमुना नदी बहती है। जहां से पानी लेने के लिए चले जाते हैं।
विज्ञापन
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता डीके सत्यसंगी ने बताया कि हनुमान गंज में बस्ती में नमामि गंगे परियोजना से नई पाइप लाइन बस्ती में डाली जा रही है। बहुत जल्द पानी की सप्लाई चालू कर दी जाएगी।